
Bihar News: परिवार में हुआ जमीनी विवाद, तलवार से किया हमला, 3 घायल
AajTak
Bihar: जुमई से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां जमीनी विवाद में दो परिवार एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए. इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तलवार और कुल्हाड़ी से हमला किया. जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए. एक को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
बिहार के जमुई से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां भूमि विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तलवार से हमला कर दिया. इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया. घायलों की पहचान डोमामरहर गांव के आसो यादव की पत्नी देवकी देवी, पुत्र सुनील यादव और अनिल यादव के रूप में हुई है.
यह घटना डोमामरहर गांव में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. घायल सुनील यादव ने बताया कि उनके गोतिया बिसुंदेव यादव से जमीन का बंटवारा पूर्वजों के समय में ही हो चुका था.
पिछले तीन साल से बिसुंदेव यादव का बेटा उमेश यादव यादव जमीन का बंटवारा करने के लिए दबाव बनाया रहा था. इस मामले में कई बार थाने में भी आवेदन दिया गया था. तीन महीना पहले भी पंचायत हुई थी, लेकिन उमेश यादव ने पंचायत के फैसले को मानने से इनकार कर दिया था.
इस मामले पर जमुई के डीएसपी डॉक्टर राकेश कुमार का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दो परिवारों के बीच जमीनी विवाद का यह मामला है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










