
Bihar Crime: शराब बेचने का किया विरोध तो पड़ोसी ने चाकू से गोदकर युवक को मार डाला
AajTak
Bihar Crime: गोपालगंज में शराब बेचने का विरोध करने पर एक युवक ने पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक के परिजनों का कहना है कि सुड्डू चौहान अपने घर के सामने चौकी पर बैठा था. इसी दौरान शराब धंधेबाज शंकर चौहान से शराब नहीं बेचने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. फिर पड़ोसी ने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी.
बिहार के गोपालगंज में शराब बेचने का विरोध करने पर एक युवक ने पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या कर दी. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक की पहचान बच्चन चौहान के 25 वर्षीय पुत्र सुड्डू चौहान के रूप में हुई है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है.
पीड़ित परिवार के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शंकर चौहान को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में शराब के कारोबार की बात सामने आ रही है. इस मामले में भी छानबीन की जा रही है.
शराब बेचने के विरोध में युवक की हत्या
परिजनों का कहना है कि सुड्डू चौहान अपने घर के सामने चौकी पर बैठा था. इसी दौरान शराब धंधेबाज शंकर चौहान से शराब नहीं बेचने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई. इसी दौरान पड़ोसियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया. इस मामले में मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार इस मामले पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र में दो युवक आपसी विवाद में एक दूसरे पर धारदार हथियार से एक दूसरे पर हमला किया. जिसमें एक युवक की मौत हो गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










