
Bihar Crime: जमीनी विवाद में छोटे ने कुल्हाड़ी से काटकर की बड़े भाई और भाभी की हत्या, आरोपी फरार
AajTak
जमुई में जमीनी विवाद में छोटे भाई ने अपने सगे भाई और भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया. बताया जा रहा है कि मृतक देवेंद्र मिश्रा का जमीनी बंटवारे को लेकर अपने ही सगे भाई रविंद्र मिश्रा उर्फ रावण और छोटे भाई सत्येंद्र मिश्रा से लंबे समय से विवाद चल रहा था.
बिहार के जमुई में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. जमीनी विवाद में छोटे भाई ने अपने सगे भाई और भाभी की तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
यह मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के लहिला गांव में हुआ. जहां जमीनी विवाद में मंझले भाई रविन्द्र मिश्रा उर्फ रावण ने कुल्हाड़ी से काटकर अपने बड़े भाई और भाभी की हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को बरामद कर पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
जमीनी विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या
बताया जा रहा है कि मृतक देवेंद्र मिश्रा का जमीनी बंटवारे को लेकर अपने ही सगे भाई रविंद्र मिश्रा उर्फ रावण और छोटे भाई सत्येंद्र मिश्रा से लंबे समय से विवाद चल रहा था. यह विवाद गुरुवार की सुबह काफी बढ़ गया. जिसके बाद रविंद्र ने अपने भाई और भाभी को कुल्हाड़ी से काट दिया. मृतक मीरा देवी के भाई अजय मिश्रा ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. इसके बाद आरोपी रविन्द्र मिश्रा उर्फ रावण फरार है.
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार
इस मामले की जांच के लिए एसडीपीओ सतीश सुमन और सिकंदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचीं. एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया की गंभीर स्थिति में मीरा देवी को जमुई सदर अस्पताल भेजा गया था. लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई. पुलिस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है. तथ्यों को इकठ्ठा किया जा रहा है, जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










