
Bihar Board 10th Result 2022 Date Released: BSEB कल दोपहर एक बजे जारी करेगा 10वीं के नतीजे, यहां कर सकेंगे चेक
AajTak
Bihar Board 10th Result Date: बिहार बोर्ड कल यानी गुरुवार को दोपहर एक बजे दसवीं के नतीजे जारी करने जा रहा है. जिन स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी थी, वे अपने रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकेंगे.
BSEB Bihar Board 10th Result 2022 Date: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों की तारीख का ऐलान कर दिया है. बोर्ड कल यानी गुरुवार को दोपहर एक बजे दसवीं के नतीजे जारी करने जा रहा है. जिन स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी थी, वे अपने रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकेंगे.
बिहार बोर्ड ने ट्विटर के जरिए से बिहार बोर्ड दसवीं के नतीजों की तारीख के बारे में जानकारी दी. BSEB ने ट्वीट किया, ''श्री आनंद किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि श्री विजय कुमार चौधरी, माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग द्वारा कल दिनांक 31.03.2022 को दोपहर 01:00 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2022 के परीक्षाफल को जारी किया जाएगा. इस अवसर पर संजय कुमार, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग भी उपस्थित रहेंगे.''
बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं. पहले दिन आयोजित हुई गणित की परीक्षा के बाद पेपर लीक की खबरें सामने आने लगी थीं. इसे ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने मोतिहारी के एग्जाम सेंटर्स पर परीक्षा रद्द कर रीएग्जाम आयोजित करने का फैसला किया. गणित का रीएग्जाम 24 मार्च को सुबह की शिफ्ट में आयोजित किया गया है. रीएग्जाम के चलते ही बोर्ड रिजल्ट जारी करने में बोर्ड को देरी हुई.
#BSEB pic.twitter.com/WuJ26Bjr0b
Bihar Board 10th Result 2022: ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम - उम्मीदवार सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जा सकते हैं. -इसके बाद बिहार बोर्ड की वेबसाइट के होमपेज पर, परिणाम डाउनलोड लिंक दिखाई देगा, जिसपर क्लिक करना होगा. - इसके बाद उम्मीदवारों से मांगी गई जानकारी भरनी होगी और सब्मिट करना होगा. -अब बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आपके सामने होगा. आप चाहें तो भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










