
Bihar: वाहन चालक से बदमाशों ने की ठगी, गाड़ी में रखे 4 लाख रुपये लेकर हुए फरार
AajTak
दरभंगा में बदमाशों ने मैजिक वाहन चालक को चकमा देकर गाड़ी से 4.20 लाख रुपये उड़ा दिए. घटना दरभंगा के यूनिवर्सिटी थाना इलाके की है. बदमाश की स्कूटी पुलिस ने मौके से बरामद कर ली है. इसके आधार पर बदमाश का पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है.
बिहार के दरभंगा जिले में बदमाशों ने अजीबो-गरीब तरीके से मैजिक वाहन चालक की आंख में धूल झोंककर चार लाख बीस हजार रुपये बीच सड़क से लूट लिए. जब तक लोग मामला समझ पाते, बदमाश मौके से नौ दो ग्यारह हो गए. हलांकि, इस अफरा-तफरी में बदमाश की स्कूटी मौके पर ही छूट गई. पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय यूनिवर्सिटी थाना को दी.
पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया है. इसके आधार पर बदमाश का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. मामला दरभंगा जिले के यूनिवर्सिटी थाना इलाके के आयकर चौराहे का है. यहां एक मैजिक मालवाहक वाहन के आगे पहले एक स्कूटी आकर रुकती है. स्कूटी रुकने के साथ मैजिक वाहन के चालाक भी अपनी गाड़ी को रोक देता है.
यह भी पढ़ें- Bihar: सुपौल में पुल गिरने से मरे मजदूर की पत्नी को मिला 10 लाख का चेक, 10 अन्य घायल
गाड़ी पर पीछे से चढ़ा दूसरा बदमाश
तभी स्कूटी सवार का दूसरा साथी चुपके से गाड़ी पर पीछे से चढ़ जाता है और कुछ ही सेकंड में पीछे रखे चार लाख बीस हजार रुपये निकाल रफ्फूचक्कर हो जाता है. हालांकि, बदमाश जब पैसे निकाल रहा था, तब वाहन के चालक ने बैक मिरर में बदमाश को देखा भी था. मगर, जब तक वह कुछ समाझ पाता और उतर कर पीछे आता, तब तक बदमाश वहां से फरार हो गया.
तभी चालक ने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर होता देख स्कूटी सवार बदमाश स्कूटी छोड़कर वहां से भाग निकला. बाद में पीड़ित ने इसकी सूचना स्थानीय यूनिवर्सिटी थाना को भी दे. अब पुलिस स्कूटी को जब्त करने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि, जांच की बात कहकर पुलिस तत्काल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







