
Bihar: लोकपाल कार्यालय में मुखिया की दबंगई, अधिकारियों के सामने बाप-बेटे को पीटा
AajTak
भागलपुर में लोकपाल कार्यालय में एक शिकायतकर्ता बाप-बेटे को दबंग मुखिया ने जमकर पीटा. दरअसल, मधुबनी पंचायत के मुखिया अजित कुमार सिंह के खिलाफ अमरेंद्र कुमार और उसके बेटे बृजेश कुमार ने शिकायत की थी. इसको लेकर सुनवाई थी. इस दौरान दोनों में झड़प हो गई और मुखिया ने बाप-बेटे को पीटकर घायल कर दिया.
बिहार के भागलपुर में लोकपाल कार्यालय में एक शिकायतकर्ता बाप-बेटे को दबंग मुखिया ने जमकर पीटा. मामला भागलपुर समाहरणालय स्थित लोकपाल कार्यालय का है. यहां मनरेगा में करीब 63 लाख रुपये का कथित घोटाला सामने आया. इसमें मदरौनी पंचायत के मुखिया अजित कुमार सिंह उर्फ मुन्ना के खिलाफ गांव के एक ही परिवार के बाप-बेटे ने शिकायत दी थी.
इस मामले की शनिवार को सुनवाई थी. इस दौरान मुखिया और शिकायतकर्ता में बहस शुरू हो गई. लोकपाल के सामने दबंग मुखिया ने बाप-बेटे को बुरी तरह मारकर घायल कर दिया. इसको लेकर लोकपाल कार्यालय से पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस बाप-बेटे और मुखिया को थाने ले गई. बाप-बेटे को इलाज के लिए भेज दिया. दूसरी ओर मुखिया ने भी थाने में लिखित शिकायत दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हम लोग काफी डरे और असुरक्षित हैं- लोकपाल
इस मामले में लोकपाल आलोक मिश्रा का कहना है कि मधुबनी पंचायत के मुखिया अजित कुमार सिंह के खिलाफ अमरेंद्र कुमार और उसके बेटे बृजेश कुमार ने शिकायत की थी. इसको लेकर सुनवाई थी. इस दौरान दोनों में झड़प हो गई और मुखिया ने बाप-बेटे को पीटकर घायल कर दिया. हम लोग काफी डरे और असुरक्षित हैं.
कभी भी बड़ी घटना घट सकती है- आलोक मिश्रा
इससे पहले हमने जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों को सुरक्षा को लेकर आवेदन भी दिया है. मगर, अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई. सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी घटना घट सकती है. शिकायत करने वाले अमरेंद्र कुमार और बृजेश कुमार ने कहा कि मुखिया काफी दबंग है. वो किसी की बात नहीं सुनता. उसके खिलाफ जो भी आवाज उठाता है, उसे काफी प्रताड़ित करता है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











