
Bihar: बीजेपी के कार्यक्रम में बवाल, कई राउंड फायरिंग, एक कार्यकर्ता के पैर में लगी गोली
AajTak
Bihar News: मधेपुरा के मुरलीगंज में रविवार दोपहर बीजेपी के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच गोलियां चल गईं. फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से एक कार्यकर्ता घायल भी हो गया. पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Bihar News: मधेपुरा के मुरलीगंज में रविवार दोपहर बीजेपी के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच गोलियां चल गईं. फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से एक कार्यकर्ता घायल भी हो गया. पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आपसी कहासुनी में फायरिंग की बात सामने आई है. आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चलाई थी.
BJP ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत मुरलीगंज में रविवार को प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया था. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नगर के कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे. इसी दौरान बीजेपी नेताओं पंकज पटेल और संजय भगत के गुट में कहानीसुनी हो गई और बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई.
हाथापाई के बाद पंकज पटेल ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग कर दी और गोली दूसरे गुट के एक कार्यकर्ता के पैर में जा लगी. लहूलुहान कार्यकर्ता को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया. यही नहीं, आरोपी पंकज पटेल और घायल संजय भगत के गुट में हुई मारपीट में कई लोग चोटिल भी हो गए.
पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और पूर्व मंत्री नीरज सिंह बबलू को भी इस कार्यक्रम में शामिल होना था. मगर फायरिंग और मारपीट की जानकारी प्राप्त होने के बाद दोनों बीच रास्ते से ही लौट गए. Video:-
सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए रेफर किया. वहीं, एक्शन लेते हुए आरोपी पंकज पटेल को मौके से गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










