
Bihar: पेट्रोल डालकर पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश... महिला पुलिसकर्मी को भी पीटा, JDU नेता गिरफ्तार
AajTak
सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने आगे बताया कि मारपीट करने वालों में जेडीयू नेता ओवेश करनी उर्फ चुन्ना के परिवार के कुछ लोग भी हैं. पुलिस टीम चुन्ना के घर जांच करने पहुंची थी. टीम जब वापस आ रही थी तब जेडीयू नेता पास ही मौजूद पेट्रोल पंप पर पहुंचा और उसने वहां से पेट्रोल लेकर पुलिसकर्मियों पर छिड़क दिया.
बिहार के सहरसा में जेडीयू नेता द्वारा पुलिसकर्मी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई है. साथ ही महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट भी की गई है. पुलिस ने आरोपी जेडीयू नेता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
घटना पर जानकारी देते हुए सहरसा के सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि कुछ पुलिस अफसर 1 नवंबर की रात गश्त कर रहे थे. इलाके में वाहन चैकिंग भी की जा रही थी. इसी दौरान कुछ लड़के को पुलिसकर्मियों ने रोका था. पुलिस टीम से लड़कों ने बहस करना शुरू किया था. इस दौरान बस्ती के कुछ लोगों भी मौके पर आ गए और पुलिस टीम के साथ मारपीट करने लगे. जानकारी मिलने पर थाने से अधिक फोर्स को मौके पर पहुंचा गया था.
पेट्रोल डालकर पुलिसकर्मियों को जलाने की कोशिश
सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने आगे बताया कि मारपीट करने वालों में जेडीयू नेता ओवेश करनी उर्फ चुन्ना के परिवार के कुछ लोग भी हैं. पुलिस टीम चुन्ना के घर जांच करने पहुंची थी. टीम जब वापस आ रही थी तब जेडीयू नेता पास ही मौजूद पेट्रोल पंप पर पहुंचा और उसने वहां से पेट्रोल लेकर पुलिसकर्मियों पर छिड़क दिया. उसने पुलिस टीम को जिंदा जलाने की कोशिश की. साथ ही महिला पुलिसकर्मी के साथ भी हाथापाई की.
घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि कई महिला और पुरुष पुलिसकर्मी खड़े हुए है. जेडीयू नेता चुन्ना भी मौजूद है. अन्य महिलाएं भी वीडियो में दिखाई दे रही हैं. गुस्से में तमतमाया हुआ चुन्ना पेट्रोल पंप पर जाता और पुलिसकर्मियों पर पेट्रोल डाल देता है.
देखें वीडियो...

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










