
Bihar: पिस्टल दिखाकर 8 लाख लूटने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, लूट के दो लाख रुपये बरामद
AajTak
दरभंगा के सिटी SP शुभम आर्य ने बताया कि मामले में दरभंगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात के एक सप्ताह के अंदर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है. वारदात को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उनका एक साथी अभी भी फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो बाइक भी जब्त की हैं.
दरभंगा के यूनिवर्सिटी थाना इलाके के बालूघाट मोहल्ले में छह अप्रैल की शाम को लूट की बड़ी घटना हुई थी. हथियार के बल पर एक व्यवसाई के सेल्समैन से बदमाशों ने आठ लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया था. दरभंगा के सिटी SP शुभम आर्य ने बताया कि मामले में दरभंगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात के एक सप्ताह के अंदर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है. वारदात को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उनका एक साथी अभी भी फरार बताया जा रहा है.
पुलिस ने अपराधियों के पास से लूट के दो लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस ने तीनों अपराधी के पास से चार मोबाइल और दो बाइक भी जब्त की हैं, जिनका इस्तेमाल लूट को अंजाम देने में किया गया था. हालांकि, बाकी लूट की रकम और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को पुलिस नहीं खोज पाई है.
यह भी पढ़ें- अस्पताल में नाबालिग से रेप... गांव में पंचायत हुई तो लड़की को गलत बताया, पीड़िता ने खा लिया जहर
सिटी SP शुभम आर्य ने बताया कि घटना के बाद से ही दरभंगा पुलिस टेक्निकल सेल के साथ मिल कर तेजी से काम किया. पुलिस ने घटना में शामिल तीन अपराधी अर्जुन पासवान, सत्तो साहनी और कृपा सागर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सभी अपराधी पेशेवर हैं और इनका पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है.
उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के पहले अपराधियों ने कई बार पूरे इलाके की रेकी भी की थी. इससे पहले वो एक बार घटना को अंजाम देने आए भी थे. मगर, परिस्थिति विपरीत होने के कारण प्लान बदल दिया और फिर एक दिन बाद घटना को अंजाम दिया. अपराधियों को पता था कि रोजाना यहां से नगद आता-जाता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










