
Bihar: नूपुर शर्मा का वीडियो देख रहे युवक को चाकू से 6 बार गोदा, ICU में भर्ती, 2 गिरफ्तार
AajTak
बिहार के सीतामढ़ी में उदयुपर जैसी वारदात सामने आई है. यहां एक युवक को नूपुर शर्मा का वीडियो देखने पर चाकू से गोद दिया गया है. युवक को गंभीर हालत में ICU में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
राजस्थान के उदयुपर जैसा मामला अब बिहार के सीतामढ़ी में सामने आया है. यहां एक युवक पर नूपुर शर्मा का वीडियो देखने पर जानलेवा हमला किया गया है. हमले में घायल युवक की हालत गंभीर होने के चलते उसे दरभंगा रेफर कर दिया गया. वह डीएमसीएच अस्पताल के ICU वार्ट में भर्ती है. इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, 2 आरोपी फरार हैं. पुलिस इसे आपसी विवाद की घटना बता रही है, जिसके बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं.
हमले में घायल युवक अंकित झा नानपुर के बहेरा गांव का रहने वाला है. अंकित के पिता मनोज झा के मुताबिक उनका बेटा पान की दुकान पर पान खाने गया था. इस दौरान वह मोबाइल पर नूपुर शर्मा का वीडियो देख रहा था. तभी वहां, मोहम्मद बिलाल अपने तीन साथियों के साथ आया. वह अंकित के नूपुर का वीडियो देखने पर गुस्सा हो गया.
चेहरे पर उड़ाया सिगरेट का धुआं
आरोपी ने अंकित के चेहरे पर सिगरेट का धुआं उड़ाना शुरू कर दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर उन्होंने अंकित की दाहिनी कमर के पास चाकू से हमला कर दिया. अंकित के शरीर पर चाकू के छह वार किए गए हैं. मनोज ने बताया कि यही बात उन्होंने पुलिस को बताई थी. ठीक यही बयान दरभंगा में इलाज के दौरान अंकित ने भी दिया है. हालांकि, पुलिस ने एफआईआर में नूपुर शर्मा का नाम हटा दिया है. अंकित के पिता ने हमलावरों की गिरफ्तारी के अलावा सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस ने पांच को बनाया आरोपी
पुलिस ने मामले में नानपुर गांव के गौरा निवासी मों बिलाल और मो. निहाल सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया है. वारदात के बाद का एक विडियो सोशल भी तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों की भीड़ के बीच जख्मी युवक नजर आ रहा है. वहां खड़े लोग चाकू मारे जाने की बात कह रहे हैं. साथ ही एक युवक बाइक लेकर निकलने की कोशिश करता दिख रहा है, जिसे वहां मौजूद लोगों ने बल पूर्वक रोक रखा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










