
Bihar: धमाके से दहला भागलपुर, एक की मौत, पूरे इलाके में फैली दहशत
AajTak
बिहार का भागलपुर एक बार फिर धमाके से दहल गया. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं. सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की. पुलिस का कहना है कि सिलेंडर ब्लास्ट की जानकारी सामने आ रही है. फिलहाल धमाका कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है.
बिहार के भागलपुर में हुए ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं. धमाके के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. इसी के साथ एफएसएल, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें भी बुला ली गईं. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र का है. यहां संदिग्ध हालात में एक मकान में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसमें एक शख्स की जान चली गई और तीन अन्य घायल हैं. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.
धमाके की घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की छानबीन शुरू की तो सिलेंडर ब्लास्ट होने की जानकारी मिली. लोगों का कहना है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान जमींदोज हो गया. आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज सुनी तो दहशत फैल गई.
घटना को लेकर क्या बोले एसएसपी?
इस मामले को लेकर भागलपुर के एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन के बाद हमें शाम को सिलेंडर ब्लास्ट की जानकारी मिली है. घटना के बाद मौके पर एफएसएल, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों को भेज दिया गया था. धमाका किस वजह से हुआ, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है. घटनास्थल से मलबा हटाने का काम चल रहा है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










