
Bihar: तीन साली की बच्ची का 12 साल के लड़के ने किया रेप, पकड़ा गया नाबालिग आरोपी
AajTak
घटना सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र की है. बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि वो सब्जी की दुकान पर थे. घर वापस आए तो पत्नी ने घटना के बारे में जानकारी दी. पिता के मुताबिक, बेटी के शरीर पर खून लगा हुआ था. बेटी ने ही आरोपी का नाम बताया.
बिहार के सहरसा में हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां पर 12 साल के नाबालिग लड़के ने 3 साल की बच्ची का रेप किया. घटना सामने आने के बाद गंभीर हालत बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, लड़के को क्राइम वेलफेयर टीम ने पकड़ा है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
दरअसल, घटना सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र की है. बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि वो सब्जी की दुकान पर थे. घर वापस आए तो पत्नी ने घटना के बारे में जानकारी दी. पिता के मुताबिक, बेटी के शरीर पर खून लगा हुआ था. बेटी ने ही आरोपी का नाम बताया. पिता ने बताया कि बेटी जब घर के बाहर खेल रही थी तब नाबालिग लड़का उसे अपने साथ ले गया और ईदगाह के पास ले जाकर गलत काम किया.
नाबालिग लड़का पकड़ा गया, बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी: पुलिस
मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एजाज हाफिज ने बताया कि तीन-चार साल की बच्ची के साथ 12 साल के नाबालिग लड़के ने गलत काम को अंजाम दिया है. बच्ची के पिता ने इस मामले की जानकारी दी थी और केस दर्ज कराया था. तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी नाबालिग लड़के को क्राइम वेलफेयर पुलिस ने पकड़ा है. वहीं, बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसका मेडिकल कराया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










