
Bihar: ऑर्केस्ट्रा पर अश्लील गाने, डांसर के हाथ में पिस्टल… शादी में कानून-व्यवस्था धुआं-धुआं
AajTak
बिहार पुलिस के आला अधिकारी दावा करते हैं कि अवैध हथियार से फायरिंग करने, अवैध हथियार रखने पर कार्रवाई की जाएगी. मगर, शादी समारोहों में कानून-व्यवस्था का खुलेआम मजाक उड़ाया जा रहा है. सीवान से वायरल हुए इस वीडियो में एक शख्स डांसर के हाथ में पिस्टल देकर उससे फायरिंग करवा रहा है. बैकग्राउंड में अश्लील गाने बज रहे हैं. पुलिस को मामले की भनक तक नहीं है.
बिहार के सीवान में तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल हुआ है. अश्लील गानों पर डांस करती महिला डांसर ने हाथ में अवैध पिस्टल लहराते हुए ठुमके लगा रही हैं. वहीं, एक शख्स स्टेज पर ही फायरिंग कर दहशत फैला रहा है. वीडियो सिवान जिले के दरौंदा थाना इलाके का बताया जा रह है.
यहां एक स्टेज प्रोग्राम के दौरान पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग की जा रही है. वीडियो शादी समारोह का बताया जा रहा है. आर्केस्ट्रा में अश्लील भोजपुरी गाने पर महिला डांसर पिस्टल लहराकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं, डांस के दौरान ही स्टेज पर एक युवक पिस्टल में मैगजीन लगाकर लेडी डांसर से फायरिंग करवाते हुए भी नजर आ रहा है.
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि दरौंदा थाना क्षेत्र के मदारीचौक के सोनू यादव बगोड़ा पंचायत के पूर्वी क्षेत्र के पूर्व बीडीसी सदस्य हैं. वह काले कपड़े में नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरा शख्स मदारी चौक का ही रहने वाला विशाल यादव है, जो सफेद कपड़े पहने हुए है.
वीडियो में दोनों हथियार लहराते हुए और डांसर के साथ डांस करने के दौरान फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं. शादी का कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा की धुन पर डांसर हाथ में पिस्टल लेकर अश्लील डांस कर रही थी. इसी दौरान स्टेज पर खड़े युवकों ने पिस्टल से फायरिंग की है.
वीडियो हुआ वायरल पुलिस को भनक तक नहीं
बिहार पुलिस के आला अधिकारी दावा करते हैं कि अवैध हथियार से फायरिंग करने, अवैध हथियार रखने पर कार्रवाई की जाएगी. ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा है लगातार सिवान में शादी समारोह में अवैध हथियार से जमकर फायरिंग हो रही है. पुलिस को इनकी भनक तक नहीं लग रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










