
Bihar: 'एक हल्का-सा पेपर लीक' से कैसे हुई मानसिक पीड़ा?, शिक्षा मंत्री का अजीबोगरीब बयान
AajTak
बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने दलील दी कि जब सरकार को पता चला कि प्रश्नपत्र लीक हो गया है और उसने परीक्षा रद्द कर दी तो इसमें परीक्षार्थियों को मानसिक प्रताड़ना कैसे हुई?
बीपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा के पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को एक अजीबोगरीब बयान दिया. चौधरी से जब पत्रकारों ने सवाल पूछा कि बीपीएससी की परीक्षा रद्द होने के कारण 6 लाख से भी ज्यादा परीक्षार्थियों को मानसिक प्रताड़ना से गुजारना पड़ रहा है तो इस पर उन्होंने उल्टा सवाल पूछा कि आखिर परीक्षार्थियों को किस बात की मानसिक प्रताड़ना हुई?
विजय चौधरी ने दलील दी कि जब सरकार को पता चला कि प्रश्नपत्र लीक हो गया है और उसने परीक्षा रद्द कर दी तो इसमें परीक्षार्थियों को मानसिक प्रताड़ना कैसे हुई? चौधरी ने आगे कहा कि अगर सरकार पता चलता कि प्रश्नपत्र लीक हो गया है और उसके बावजूद भी परीक्षा ले ली जाती तो क्या इससे परीक्षार्थी खुश होते हैं?
उन्होंने कहा- 'क्या मानसिक प्रताड़ना हुई ? जो परीक्षा में प्रश्नपत्र लिया वायरल होने की बात आई और परीक्षा रद्द कर दी गई इससे मानसिक प्रताड़ना हो गई? परीक्षा का पेपर लीक होता और परीक्षा रद्द नहीं होती तो क्या सभी लोग प्रसन्न होते हैं. परीक्षा रद्द होने से जो भी सही परीक्षार्थी हैं, वह खुश होंगे कि प्रश्नपत्र लीक होने की बात आई तो सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी. इससे किसी को क्या प्रताड़ना हुई ?'
दिलचस्प बात यह है कि पत्रकारों से बातचीत के दौरान बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न पेपर लीक को उन्होंने 'हल्का सा पेपर लीक' होने की बात कही. हालांकि, चौधरी ने कहा कि पीपली का फायदा किसी भी परीक्षार्थी को नहीं मिला. उन्होंने कहा कि 'बीपीएससी कितनी पारदर्शिता के साथ परीक्षा लेता है इसकी चर्चा ना केवल बिहार में है बल्कि पूरे देश में है. एक हल्का सा पेपर लीक या वायरल किया किसी ने, मगर किसी को लाभ नहीं मिला इसका.'
विजय चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की उस मांग को भी ठुकरा दिया, जिसमें परीक्षार्थियों को मुआवजा देने की बात कही गई थी. तेजस्वी ने कहा था कि जो भी परीक्षार्थी दूरदराज और दूसरे प्रदेशों से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे हैं, उन्हें सरकार ₹5 हजार का मुआवजा दे. विजय चौधरी ने कहा कि 'कभी कोई परीक्षा रद्द होती है तो क्या किसी को कभी मुआवजा मिला है क्या?'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










