
Bihar: आरा में BJP कार्यकर्ता पर फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत में लोग
AajTak
आरा जिले में नवादा थाना क्षेत्र के बजाज शो रूम के पास फ्रेंड कॉलोनी इलाका शुक्रवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. बदमाशों ने पूर्व प्रधान के बेटे और पर हमला बोल दिया. वह भाजपा कार्यकर्ता भी है. गोली लगने से उसकी हालत गंभीर है. घायल अवस्था में उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बिहार के आरा में BJP कार्यकर्ता व पूर्व प्रधान के बेटे को निशाना बनाकर बदमाशों ने फायरिंग की. इस हमले में वह घायल हो गए. घायल अवस्था में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार चल रहा है. भारी संख्या में लोग अस्पताल भी पहुंचे हैं.
नवादा थाना क्षेत्र के बजाज शो रूम के पास फ्रेंड कॉलोनी इलाका शुक्रवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. हथियारों से लैस दो नकाबपोश बदमाशों ने लहरपा गांव निवासी पूर्व प्रधान के बेटे बबलू सिंह पर फायरिंग की. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद परिजनों व मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज चल रहा है. बबलू सिंह बीजेपी कार्यकर्ता हैं. वह वर्तमान में आरा की फ्रेंड्स कॉलोनी में रहते हैं.
इस वारदात के प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि "आज सुबह बबलू सिंह अपने घर से टहलने के लिए निकले थे. तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसमें बबलू सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए". घायल बीजेपी कार्यकर्ता व मुखिया पुत्र बबलू सिंह के परिजनों का कहना है कि "प्रधानी के चुनाव की पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है".
पूर्व प्रधान के बेटे पर हमले की सूचना मिलते ही आरा सदर एसपी हिमांशु कुमार और नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. हिमांशु कुमार ने बताया कि "नकाबपोश बदमाशों ने पूर्व मुखिया के बेटे को गोली मारी है. पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है".

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










