
Bihar: अंधेरे में आशिक से मिलने की चाहत, पूरे गांव की बिजली काट देती थी प्रेमिका
AajTak
Bihar News: बारिश के मौसम की इस उमस भरी गर्मी में रात के समय अक्सर बिजली गुल हो जा रही थी. गांववाले बेचैन रहने लगे. तब कुछ लड़कों ने इसकी वजह का पता लगाया तो हैरान रह गए. दरअसल, एक लड़की रात में अपने प्रेमी से मिलने के लिए पूरे गांव की बिजली ही गुल कर देती थी.
बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए एक लड़की अपने गांव की बिजली ही गुल कर देती थी. इस वजह से उमस भरी गर्मी में गांववाले बेचैन रहने लगे. गांव के कुछ लड़कों ने लाइट जाने की वजह का पता लगाया. इसके बाद ताक में बैठे गांववालों ने एक दिन अंधेरे में प्रेमी और प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ लिया.
बिहार के बेतिया से यह आश्चर्यजनक मामला सामने आया है. जिले के नौतन में प्रीति नाम की एक लड़की अपने आशिक से मिलने के लिए पूरे गांव की पावर सप्लाई को काट देती थी. बार-बार बिजली गुल होने की समस्या से गांववाले परेशान हो चुके थे.
इसी बीच, एक दिन बाहरी लड़का जब गांव में पहुंचा तो उसकी प्रेमिका ने फिर बिजली काट दी. लेकिन मौके की ताक में बैठे गांववालों ने रात के अंधेरे में प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. जिसके बाद युवक की जमकर पिटाई कर दी.
युवक की पहचान पास के गांव के राजकुमार के रूप में हुई है. पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया गया कि मामला बढ़ने पर दोनों परिजनों की सहमति के बाद प्रेमी-युगल की थाने में शादी करा दी गई.
बताया गया कि ग्रामीण संजय कुमार ने अपने बगीचे में प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था. उस दौरान प्रेमी जोड़े ने बगीचे मालिक की ही मारपीट शुरू कर दी थी. ग्रामीण ने इसके बाद अपने दोस्तों को बुलाया और फिर युवती के साथ पकड़े गए युवक को जमकर पीटा. एक अन्य ग्रामीण गोविंदा चौधरी के अनुसार, लड़की रोज गांव की बिजली काट देती थी, जिससे घरों में चोरी की वारदात बढ़ गई थीं. उस लड़की से हम लोग परेशान हो गए थे. (इनपुट:- रामेंद्र गौतम)

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










