
BiggBoss OTT: दिव्या अग्रवाल ने जीती ट्रॉफी, फर्स्ट रनरअप रहे निशांत भट्ट
AajTak
दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी जीती. इस दौरान उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था. सभी ने उन्हें चीयर किया. शो में 5 कंटेस्टेंट फिनाले राउंड तक पहुंचे थे. दूसरे स्थान पर निशांत भट्ट रहे वहीं तीसरा स्थान शमिता शेट्टी को मिला.
बिगबॉस ओटीटी का पहला सीजन अब खत्म हो चुका है और शो को उसका पहला विनर मिल गया है. दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी जीती. इस दौरान उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था. सभी ने उन्हें चीयर किया और कॉन्ग्रेचुलेट किया. शो के अंत में तीन कंटेस्टेंट्स फिनाले की रेस में बरकरार रहे और टॉप 3 में पहुंचे. इसमें शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट और दिव्या अग्रवाल शामिल थे. फर्स्ट रनरअप रहे निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी शो में तीसरे नंबर पर रहीं. प्रतीक सहजपाल ने बिग बॉस 15 में जाने का विकल्प चुनते हुए खुद को बिगबॉस ओटीटी के विनर की रेस से बाहर कर दिया. वहीं राकेश बापत चौथे नंबर पर रहे. Congratulations #DivyaAggarwal ! Winner takes it home ! 🌸 well played #shamitashetty #nishantbhat ! #pratik see u in #bb15

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







