
Bigg Boss 15 winner: Karan Kundrra ने जीती बिग बॉस 15 की ट्रॉफी? सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
AajTak
Bigg Boss 15 Winner: करण कुंद्रा के विनर बनने की खबर जैसे ही सामने आई, तब से फैंस की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है. करण को शुरुआत से ही शो का सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना गया है. पहले वीक से ही करण का शातिर दिमाग और इंटेलीजेंट गेम देखकर फैंस और कई सेलेब्स ने उन्हें शो का विनर घोषित कर दिया था.
Bigg Boss 15 Winner: करण कुंद्रा के फैंस बिग बॉस 15 का फिनाले एपिसोड पूरा होने से पहले ही खुशी से झूम रहे हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हो गया? दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस सीजन 15 का खिताब हैंडसम हंक करण कुंद्रा ने अपने नाम कर लिया है. सोशल मीडिया पर करण के शो के विनर बनने की खबर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस ने करण को शो जीतने की बधाई देनी भी शुरू कर दी है.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












