
Bigg Boss 15: क्या सलमान के शो में शामिल होंगे मोहसिन खान? एक्टर ने बताया सच
AajTak
मोहसिन खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट करके जानकारी दी है कि वो बिग बॉस 15 में शामिल नहीं हो रहे हैं. उन्होंने इसका कारण भी फैंस को बताया है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना एक फोटो शेयर करके मोहसिन ने बताया, "मेरे बिग बॉस में शामिल होने की सभी खबरें सच नहीं हैं. यार मैं इसके लिए बहुत शर्मीला हूं."
बिग बॉस ओटीटी खत्म होने के बाद अब बिग बॉस 15 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. शो में पार्टिसिपेट करने को लेकर रोज नए-नए सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं. हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि ये रिश्ता का क्या कहलाता है फेम एक्टर मोहसिन खान को सलमान खान के शो बिग बॉस 15 के लिए अप्रोच किया गया है. अब इन खबरों पर मोहसिन खान का रिएक्शन सामने आया है.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










