
BHU में देर रात बवाल, सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच पत्थरबाजी... बुलानी पड़ी कई थानों की फोर्स
AajTak
काशी हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मंगलवार देर रात बवाल हो गया. जिसके बाद कैंपस जंग का मैदान बन गया. देखते ही देखते बवाल इतना बढ़ गया कि नियंत्रित करने के लिए कई थानों की फोर्स और पीएसी को भी बुलाना पड़ा.
वाराणसी का काशी हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस देर रात उस समय युद्ध के मैदान जैसा हो गया जब, उपद्रवी छात्र और प्रीटोरियल के सुरक्षाकर्मी आमने-सामने आ गए. फैक्टोरियल के सुरक्षाकर्मियों की ओर से हल्का बल प्रयोग करने से नाराज छात्रों ने जमकर पत्थरबाजी की. स्थिति बिगड़ती देख BHU प्रशासन ने पुलिस की मदद ली. जिसपर कई थानों की फोर्स और पीएससी भी मौके पर पहुंच गई. घंटों चले गोरिल्ला युद्ध के दौरान दर्जनों सुरक्षाकर्मियों, छात्रों और पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है. ACP ने बताया कि फिलहाल सब कुछ सामान्य है.
दरअसल, वाराणसी के BHU कैंपस में देर रात जमकर बवाल हुआ. बवाल को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की फोर्स और पीएसी को भी बुलाना पड़ा. 3 घंटे चले तनाव के दौरान सुरक्षाकर्मी और छात्रों के बीच कई बार पत्थरबाजी और मारपीट के अलावा सुरक्षाकर्मियों की ओर से बल प्रयोग भी किया गया. जिसके चलते दर्जनों छात्र, सुरक्षाकर्मी और यहां तक की कुछ पुलिस के जवान भी घायल हो गए.
यह भी पढ़ें: BHU: 20 दिन धरने के बाद मिला बीएचयू में दाखिला, PM मोदी को दिया धन्यवाद!
नाराज छात्रों ने गमलों और कुर्सियां भी तोड़ी
बताया जाता है कि राजाराम हॉस्टल के बाहर एक छात्र को कुछ छात्र पीट रहे थे, तभी मौके पर पहुंचे प्रोक्टोरियल के सुरक्षाकर्मियों ने उपद्रवी छात्रों को पकड़ लिया और फैक्टोरियल बोर्ड ले गए. जिससे नाराज होकर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया. वहीं, बताया यह भी जा रहा है कि राजाराम हॉस्टल के बाहर एक छात्र को वाहन से टक्कर लग गया था. जिससे नाराज होकर छात्र कुलपति आवास के बाहर धरना देना शुरू कर दिए थे. तभी पत्थरबाजी शुरू हो गई. इससे नाराज होकर छात्र एलडी गेस्ट हाउस के पास दर्जनों गमलों को भी तोड़ दिए.
इतना ही नहीं छात्रों ने कई कुर्सियों को भी तोड़ डाला और काशी तमिल संगमम से संबंधित तमाम बैनर पोस्टर को भी तहस-नहस कर दिया. ACP भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि BHU में छात्रों और वहां के सुरक्षा कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. स्थिति बिगड़ती देख चीफ प्रॉक्टर ने पुलिस को बुलाया और पुलिस बल मौके पर पहुंचा. अब सब कुछ सामान्य है. कोई दिक्कत की बात नहीं है. विवाद के पीछे की वजह के बारे में एसीपी ने बताया कि यह अंदर कैंपस की बात है. इसके बारे में प्रॉक्टर ही बताएंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










