
Bhopal: निजी मेडिकल कॉलेज के सीनियर्स ने छात्र को पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज की FIR
AajTak
यह मामला भोपाल के निशातपुरा थाना इलाके का है. थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया कि घटना सोमवार शाम को हुई थी. लेकिन अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. प्रयास जारी हैं.
भोपाल के एक निजी मेडिकल कॉलेज के कुछ छात्रों ने जूनियर छात्रों की पिटाई कर दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बुधवार को इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी. मामला भोपाल के निशातपुरा थाना इलाके का है. थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने इस बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि घटना सोमवार शाम को हुई थी. लेकिन अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. प्रयास जारी हैं.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीपुल्स मेडिकल कॉलेज के तीसरे वर्ष के छात्र पारस जैन और दो अन्य लोगों ने शिकायतकर्ता की पिटाई की. आरोपी पारस जैन ने शिकायतकर्ता पर उसके परिवार को आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप लगाया था.
एसएचओ रूपेश दुबे ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मारपीट के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है, वहीं आरोपियों ने भी पीड़ित के खिलाफ मारपीट की जवाबी शिकायत दर्ज कराई है. SHO दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










