![Bhojpuri Naya Gana: भोजपुरी पर छाया रीमिक्स का बुखार ! Badshah संग 'पानी-पानी' के बाद Khesari Lal Yadav लाए 'दो घूंट' का नया वर्जन](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2022/01/04/0474668f093e686e74e27b0ba9f264d8_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
Bhojpuri Naya Gana: भोजपुरी पर छाया रीमिक्स का बुखार ! Badshah संग 'पानी-पानी' के बाद Khesari Lal Yadav लाए 'दो घूंट' का नया वर्जन
ABP News
Khesari Lal Yadav New Song: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक बार फिर से रीमिक्स गाना लेकर आए हैं. 'दो घूंट' का भोजपुरी वर्जन म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों कई रीमिक्स गाने आ रहे हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हाल ही में रैपर बादशाह (Badshah) के साथ 'पानी-पानी' का रीमिक्स लेकर आए थे. इस गाने की सक्सेस के बाद खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav New Song) एक और बॉलीवुड सॉन्ग 'दो घूंट' का भोजपुरी वर्जन लेकर आए हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Naya Gana) का साल 2022 में यह पहला गाना था.
भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) 'दो घूंट' हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है. बॉलीवुड के गाने में निया शर्मा (Nia Sharma) दो घूंट पर अदाएं दिखा रही थीं, वहीं भोजपुरी वर्जन में एक्ट्रेस नम्रता मल्ला (Namrita Malla) ग्लैमरस अंदाज दिखा रही हैं. दो घूंट भोजपुरी वर्झन पर कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज आ गए हैं. दो घूंट भोजपुरी वर्जन भी एक आइटम नबंर की तरह ही बनाया गया है. गाने में नम्रता मल्ला (Namrita Malla Songs) अपनी अदाओं का जलवा दिखा रही हैं. नम्रता ने गाने में हुस्न का जादू चलाते हुए फैंस के दिलों पर बाण चलाए हैं. दो घूंट भोजपुरी वर्जन (Do Ghoont Bhojpuri Version) ने इंटरनेट पर आग लगा दी है.