
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में 117 नेता होंगे शामिल, कन्हैया कुमार और पवन खेड़ा का भी लिस्ट में नाम
AajTak
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से करेंगे. इस दिन वह पहले तमिलनाडु के ही श्रीपेरुमबुदुर में जाएंगे, जहां उनके पिता राजीव गांधी की हत्या हुई थी. राहुल यहां मौजूद मेमोरियल में कुछ देर ध्यान भी लगाएंगे. उसके बाद कन्याकुमारी से कांग्रेस की Bharat Jodo Yatra की शुरुआत करेंगे. राहुल यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की 7 सितंबर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के लिए 117 नेता के नामों की सूची तैयार की गई है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस अस्थायी सूची में कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा और पूर्व पंजाब के मंत्री विजय इंदर सिंगला का भी नाम है. लिस्ट में युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केशव चंद्र यादव और उत्तराखंड कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया के अलावा कई महिला कार्यकर्ताओं के नाम भी शामिल हैं.
राहुल गांधी यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर की शाम को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से रैली के साथ यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी आगामी हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों में प्रचार से ब्रेक लेकर यात्रा के अधिकांश भाग भी शामिल होंगे.
150 दिन में 3500 किमी. पैदल चलना है
यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह के मुताबिक 150 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में समाप्त होगी. इस दौरान यह यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरते हुए 3500 किमी. का पैदल सफर तय करेगी.
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने पिछले दिनों कहा कि 80 साल पहले महात्मा गांधी के नेतृत्व और प्रेरणा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 'भारत छोडो' आंदोलन शुरू किया गया था, जिसने पांच साल बाद हमारे देश को आजादी दिलाई. अब कांग्रेस फिर से यह यात्रा शुरू करने जा रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










