
BF.7 से चीन में तबाही, भारत में 5 केस, डॉ. गुलेरिया से जानें इस वैरिएंट से जुड़े हर सवाल का जवाब
AajTak
क्या भारत को भी इस वैरिएंट से डरने की जरूरत है? क्या चीन की तरह भारत में भी कोरोना की नई लहर आने वाली है? क्या भारत में फिर लॉकडाउन की स्थिति आ सकती है? इन सभी सवालों पर आजतक ने AIMMS के पूर्व निदेशक रणदीप गुलेरिया से बात की है.
चीन में कोरोना के मामले खतरनाक रफ्तार से बढ़ रहे हैं. चीन में बढ़ते कोरोना मामलों ने भारत को भी चिंता में डाल दिया है. चिंता उस BF.7 वैरिएंट को लेकर भी है जिसने चीन में कोरोना को विस्फोटक रूप दिया है. भारत में भी उस वैरिएंट के पांच केस सामने आ गए हैं. इसमें तीन मामले तो गुजरात के हैं, वहीं दो मामले ओडिशा से भी सामने आए हैं. ऐसे में क्या भारत को भी इस वैरिएंट से डरने की जरूरत है? क्या चीन की तरह भारत में भी कोरोना की नई लहर आने वाली है? क्या भारत में फिर लॉकडाउन की स्थिति आ सकती है? इन सभी सवालों पर आजतक ने AIMMS के पूर्व निदेशक रणदीप गुलेरिया से बात की है.
कितना खतरनाक है BF.7 वैरिएंट?
डॉक्टर रणदीप गुलेरिया कहते हैं कि BF.7 ओमिक्रॉन का ही एक सबवैरिएंट है. बड़ी बात ये है कि इस वैरिएंट में इम्युनिटी को चकमा देने की ताकत है. इसी वजह से अगर किसी को पहले कोरोना हुआ भी हो, वो फिर इस वैरिएंट से संक्रमित हो सकता है. वैक्सीन लेने के बाद भी शख्स इस वैरिएंट की चपेट में आ सकता है, लेकिन केस की गंभीरता कम रहेगी.
चीन में BF.7 से मामले तेजी से क्यों बढ़ रहे हैं?
चीन में मामले बढ़ने के कई कारण हैं. सबसे बड़ा कारण तो चीन की कोरोना नीति रही है. चीन ने लंबे समय तक जीरो कोविड पॉलिसी का पालन किया है. उस स्थिति में एक या दो कोरोना के मामले भी आते थे तो चीन में लॉकडाउन लग जाता था. इस वजह से वहां पर लोग इस वायरस से ज्यादा एक्सपोज नहीं हुए. इस वायरस के खिलाफ उनकी इम्युनिटी नहीं बन पाई. इसके अलावा चीन में अभी भी सभी को कोरोना की वैक्सीन नहीं लगी है. उनकी जो बुजुर्ग वाली आबादी है, वहां तो काफी कम लोगों को टीका लगा है. ऐसे में अगर किसी बुजुर्ग को कोई दूसरी बीमारी पहले से है, तो कोरोना से संक्रमित होने पर उसकी हालत ज्यादा गंभीर बन जाती है और उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ता है.
भारत को क्या नए वैरिएंट से डरने की जरूरत है?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










