
Best Laptops: जब खरीदने हों हाई परफॉरमेंस प्रीमियम लैपटॉप तो आपके लिए ये हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शंस
ABP News
वर्क फ्रॉम होम के अलावा अगर आपको गेमिंग और फिल्म्स के लिए एक दमदार बैटरी वाले लैपटॉप की तलाश है तो मार्केट में ऐसे कई ऑप्शंस मौजूद हैं. लेकिन इनमें से हम आपके लिए कुछ बेस्ट सजेशंस लेकर आए हैं.
कोरोना महामारी की वजह से काफी लोग अभी घर से ही काम कर रहे हैं. वहीं कम संख्या में लोग अपने ऑफिस भी जाने लगे हैं. काम के दौरान एक अच्छा लैपटॉप का साथ हो तो काम आसानी से हो जाता है, जबकि स्लो लैपटॉप से आपका काफी समय बर्बाद होता है. चाहे ऑफिस हो या घर, हाई परफॉरमेंस लैपटॉप की जरूरत सबको ही रहती है. ऐसे में अगर आप इस समय एक नया और हाई परफॉरमेंस लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ बेस्ट लैपटॉप की लिस्ट लेकर आए हैं. Acer Swift 5 (SF514-55TA-58NY)Acer के लैपटॉप अपनी क्वालिटी, डिजाइन, फीचर्स, परफॉरमेंस और कीमत की वजह से हमेशा काफी पसंद किये जाते हैं. अगर आप अपने लिए एक हाई परफॉरमेंस प्रीमियम लैपटॉप की तलाश में हैं तो आपके Swift 5 सीरीज बेस्ट रहेग. आप कंपनी का 11th जनरेशन वाला Intel Core i5-1135G7 प्रोसेसर पर बेस्ड लैपटॉप चुन सकते है.यह प्रीमियम होने साथ बेहद स्लिम भी है. यह हाई क्वालिटी मटेरियल से बना है. इनमें मैग्नेशियम लिथियम और मैग्नेशियम एल्युमिनियम चेसिस का इस्तेमाल किया गया है. Acer Swift 5 में 14-इंच का Full HD (1920x1080 पिक्सल) LCD, IPS डिस्प्ले दिया गया है. डिस्प्ले बेहद रिच और ब्राइट है ऐसे में इस लैपटॉप पर फिल्म, गेम्स और वीडियो देखने में मजा आएगा. यह मल्टी-टच डिस्प्ले और काफी फास्ट है. सेफ्टी के लिए स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है. Acer Swift 5 बेहद प्रीमियम, स्लिम और पावरफुल लैपटॉप सीरीज है. ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस सीरिज को तैयार है और इसमें क्लास लीडिंग फीचर्स मिलते हैं.More Related News













