
Best Business Idea: सबको दिखना है सुंदर, सरकारी मदद से करें ये बिजनेस, खूब होगी कमाई
AajTak
Beauty Parlour Business: महिला हो या पुरुष सभी सुंदर दिखना चाहते हैं. ऐसे में भारत में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और बढ़ती कामकाजी आबादी के कारण इस सेक्टर में कारोबार की तमाम संभावनाएं हैं. इस बिजनेस के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PM Mudra Yojana) के तहत आप किसी भी बैंक में लोन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं.
ब्यूटी प्रोडक्ट (Beauty Products) और ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlour) का बाजार पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है. गांवों से लेकर शहरों तक ब्यूटी पार्लर खुलने लगे हैं. शादी हो या कोई और उत्सव हर मौके पर महिलाएं ब्यूटी पार्लर पहुंच रही हैं और सौंदर्य व्यवसाय (Beauty Business) देश के हर हिस्से में तेजी से ग्रोथ कर रहा है.
एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सौंदर्य का बिजनेस आने वाले समय में अमेरिका और यूरोपीय बाजारों की तुलना में दोगुना तेजी से विकसित होगा. महिला हो या पुरुष सभी सुंदर दिखना चाहते हैं. ऐसे में भारत में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और बढ़ती कामकाजी आबादी के कारण इस सेक्टर में कारोबार की तमाम संभावनाएं हैं.
अगर आप भी एक छोटा ब्यूटी पार्लर या सैलून खोलने की योजना बना रहे हैं, तो तेजी से बढ़ते इस सेक्टर में अपना हाथ आजमा सकते हैं. किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले उसकी लागत और रिटर्न के बारे में पूरी तरह से जानकारी होना जरूरी है.
अपने टार्गेट ग्राहक की पहचान करें
अगर आप ब्यूटी पार्लर या सैलून खोलने जा रहे हैं, तो सबसे पहले अपने ग्राहकों की पहचान कीजिए. मतलब ये कि आप जिस एरिया में अपना कारोबार शुरू करने जा रहे हैं, तो वहां की रहने वाली आबादी आर्थिक रूप से कैसी है. इसके बाद आपको यह तय करना होगा कि आप किस तरह का प्रोडक्ट अपने पार्लर में इस्तेमाल करते हैं. साथ ही किस तरह की सर्विस आप ग्राहकों के प्रदान करेंगे. इसके हिसाब से ही आपके पार्लर बिजनेस की कॉस्टिंग तय होगी.
सर्विस और प्रोडक्ट पर दें ध्यान

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









