
BEST बसों के पूरे बेड़े को 2027 तक इलेक्ट्रिक और CNG बनाने का टारगेट: मंत्री सामंत
AajTak
मुंबई में चलने वाली BEST बसों के पूरे बेड़े को 2027 तक स्वच्छ ऊर्जा से संचालित वाहन बनाने का टारगेट है. इनको CNG और इलेक्ट्रिक बस बनाया जाएगा.
मुंबई की जान कही जाने वाली BEST बसों पर प्रदेश के मंत्री ने बड़ा बयान दिया है. महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा है कि 2027 तक बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (BEST) की सभी बसें क्लीन एनर्जी पर चलेंगी, इनमें से ज्यादातर को इलेक्ट्रिक कर दिया जाएगा.
शीतकालीन सत्र में विधानसभा की सुनवाई के दौरान उदय सामंत ने ये बात कही.
उदय सामंत ने आगे बताया कि 3000 बसों को इलेक्ट्रिक बनाने का काम और 200 बसों को CNG के चलने वाली बनाने का काम पूरा किया जा चुका है. उद्धव गुट के MLC विलास पोटनिस और सुनील शिंदे के सवाल के जवाब में सामंत ने ये जानकारी साझा की.
आगे बताया गया 3 हजार बसों में से 900 डबल डेकर होंगी. वहीं सभी CNG बस सिंगल डेकर होंगी.
अपने संबोधन में सामंत बोले, 'BEST का प्लान है कि पूरी बस सर्विस को 2027 तक गैर-प्रदूषणकारी ईंधन से चलने वाली बना दिया जाए. इससे मुंबई में कार्बन फुटप्रिंट कम होंगे और यात्रियों को सहूलियत भी होगी. यह भी बताया गया कि 2018-19 में BEST बसों से सफर करने वालों की संख्या 33 लाख के पार रही, इन लोगों के अनुभव को और बेहतर करने के लिए आगे काम किया जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










