
Bengaluru Stampede: इधर भगदड़ में लोग मरते रहे, उधर कोहली के पास VIP सीट पर मंत्री के बेटे को बिठाने में जुटा रहा प्रशासन
AajTak
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी के सवालों पर पलटवार करते हुए कहा,
कर्नाटक (Karnataka) की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार शाम को उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल जीत के जश्न में शामिल होने के लिए सड़कों पर बेहिसाब भीड़ जुट गई. शहर के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर करीब 3 लाख लोग जमा हो गए. स्थिति बेकाबू हो गई और भगदड़ में दस से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. मामले में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें किसी भी शख्स को आरोपी नहीं बनाया गया है.
इस पूरे माहौल में ध्यान देने वाली बात ये रही कि आम अवाम स्टेडियम के बाहर इंतजार कर रही थी, अचानक भगदड़ मची, लोग मरते और घायल होते रहे. वहीं, दूसरी सर मंत्री के बेटों को विराट कोहली के साथ खड़े किए जाने के लिए मंच पर भेजने की तैयारी चल रही थी.
राज्य सरकार के कार्यालय विधान सौध के अंदर एक सरकारी कार्यक्रम था और फिर भी मंत्री के परिवारों को प्रवेश मिला.
आरसीबी ने इस हादसे पर क्या कहा?
आरसीबी ने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा, "टीम के इंतजार में बेंगलुरु में लोगों की भीड़ के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से हम बहुत दुखी हैं. सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है. आरसीबी दुखद मौत पर शोक व्यक्त करता है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है. स्थिति से अवगत होने के तुरंत बाद, हमने तुरंत अपने प्रोग्राम में बदलाव किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया. हम अपने सभी समर्थकों से गुजारिश करते हैं कि सुरक्षित रहें."
यह भी पढ़ें: बदहवास चेहरे, बिखरे चप्पल... RCB के जश्न में मची थी भगदड़, तस्वीरें शेयर कर दुख जता रहे लोग

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










