
Bengaluru Flood: वो तड़पती रही, मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन... अखिला की बहन ने सुनाई दर्दनाक कहानी
AajTak
भारी बारिश आईटी सिटी बेंगलुरु के लिए अजाब बन गई है. शहर में इस तबाही के बीच पहली मौत सामने आई है. 23 वर्षीय लड़की की मौत के लिए कई लोगों ने कर्नाटक सरकार के कुप्रबंधन और लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है. मृतक की पहचान अखिला के रूप में हुई है.
सिलिकॉन सिटी के नाम से मशहूर हाईटेक सिटी बेंगलुरु में बारिश का पानी तबाही मचा रहा है. इसी दौरान शहर में जलभराव वाली सड़क पर गिरने से एक 23 साल की लड़की करंट की चपेट में आ गई. उसे बचाने के लिए वहां कोई मौजूद भी नहीं था. उस लड़की ने वहीं पानी में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. उसकी मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. लोग सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन थी वो बेबस और लाचार लड़की जिसे कुप्रबंधन और लापरवाही ने मार डाला.
भारी बारिश आईटी सिटी बेंगलुरु के लिए अजाब बन गई है. शहर में इस तबाही के बीच पहली मौत सामने आई है. 23 वर्षीय लड़की की मौत के लिए कई लोगों ने कर्नाटक सरकार के कुप्रबंधन और लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है. मृतक की पहचान अखिला के रूप में हुई है, सोमवार की रात जब वह अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी, उस वक्त शहर के व्हाइटफील्ड इलाके में बारिश का पानी भर चुका था. स्कूटी चलाना मुश्किल हो रहा था.
लिहाजा, मयूरा बेकरी के पास अखिला अपनी स्कूटी से उतर गई क्योंकि वहां सड़क के एक हिस्से में बहुत पानी भर गया था. अखिला घुटनों तक पानी में दुपहिया वाहन को खींच रही थी. तभी अचानक उसने अपना संतुलन खो दिया. वो गिरने ही वाली थी कि उसने वहां मौजूद एक बिजली के खंभे को पकड़कर संभलने की कोशिश की. लेकिन उसे क्या पता था कि जिस खंभे को पकड़कर वो बचना चाहती है, वही उसकी मौत का सबब बन जाएगा.
जैसे ही अखिला ने उस खंभे को पकड़ा, उसे तेज करंट ने अपनी चपेट में ले लिया. वो तड़पने लगी. तड़पती रही. मगर कोई बचाने नहीं आया. कुछ देर बाद उसका जिस्म पानी गिर पड़ा. तब कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाई और उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मुर्दा करार दे दिया. अखिला की मौत ने सरकार और प्रशासन की लापरवाही को बेनकाब कर दिया.
मृतका अखिला की बहन आशा बताती हैं कि पानी रुका होने के कारण वह सुरक्षित स्थान पर आने की कोशिश कर रही थी. इसके बाद वह नीचे गिर गई. वह कुछ सहारा चाहती थी और बिजली के खंभे से चिपकी रही. यह सुरक्षित नहीं था. लोग उसकी मदद करने से भी डर रहे थे. उसे करंट लगा था. जब तक सारे तार काटे गए तब तक देर हो चुकी थी.
वो भावुक होकर कहती हैं कि जब तक हम उसे अस्पताल ले गए तब तक उसकी प्लस, शरीर के सभी अंग स्थिर थे. हम उसे मणिपाल के बेहतर अस्पताल ले गए. उन्होंने कहा कि 30 मिनट पहले वो मर चुकी है. वह एक सुशिक्षित ग्रेजुएट थी. उसे पास के एक संगीत विद्यालय में अच्छी नौकरी मिल गई थी. वह खुश थी. वह हमारे घर में बेटे की तरह थी. क्योंकि मेरा भाई शारीरिक रूप से विकलांग है. इसलिए हम उस पर भरोसा करते थे, वो हम सबकी मदद करती थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










