
Bengaluru Crime: अलग होने से नाराज था लिव-इन पार्टनर, महिला को जिंदा जलाकर ले ली जान
AajTak
एक 35 वर्षीय महिला को उसके लिव-इन पार्टनर से अलग होने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. आरोपी ने झगड़े के बाद महिला पर पेट्रोल डाल दिया और उसे आग के हवाले कर दिया.
बेंगलुरु में हत्या का एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक शख्स अपनी लिव-इन पार्टनर के अलग होने पर बेहद नाराज था. इसी बात को लेकर पहले उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर उस शख्स ने गुस्से में अपनी महिला लिव-इन पार्टनर को पेट्रोल डालकर आग लगा दी.
बेंगलुरु पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक 35 वर्षीय महिला को उसके लिव-इन पार्टनर से अलग होने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. आरोपी ने झगड़े के बाद महिला पर पेट्रोल डाल दिया और उसे आग के हवाले कर दिया. जिससे महिला की जिंदा जल जाने के कारण दर्दनाक मौत हो गई.
यह घटना 30 अगस्त को इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई. मृतका की पहचान वनजाक्षी के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी एक कैब चालक है, जिसकी पहचान विट्ठल (52) के तौर पर हुई है. उसे इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि विट्ठल शराब का आदी था. लगभग चार-पांच साल पहले लिव-इन रिलेशनशिप में आने से पहले दोनों की शादी हो चुकी थी. लेकिन शराब के नशे में उसके उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने उसे छोड़ दिया और बाद में मरिअप्पा नाम के एक अन्य व्यक्ति के साथ उसकी गहरी दोस्ती हो गई.
वारदात के दिन, विट्ठल ने उस वक्त वनजाक्षी की कार का पीछा किया, जब वह मरिअप्पा के साथ एक मंदिर से लौट रही थी. एक ट्रैफिक सिग्नल पर, उसने गाड़ी रोकी और उस पर पेट्रोल डाल दिया. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता उसने लाइटर से उसे आग लगा दी.
इस दौरान एक राहगीर महिला की मदद के लिए दौड़ा और कपड़े के एक टुकड़े से आग बुझाने की कोशिश की. उसे देखकर दूसरे लोग भी आग बुझाने में जुट गए. पुलिस ने बताया कि महिला को लगभग 60 प्रतिशत जली हुई हालत में अस्पताल ले जाया गया और जहां बाद में उसकी मौत हो गई.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










