
Bengaluru: नशे में धुत रईसजादे ने लग्जरी कार से मारी टक्कर, सड़क पार कर रही महिला की दर्दनाक मौत
AajTak
यातायात पुलिस के अधिकारी ने बताया कि एक लग्जरी कार की चपेट में आने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई, वो कार शराब के नशे में धुत एक युवक चला रहा था. उसने भागने की कोशिश की. लेकिन उसे भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी.
कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में एक रईसजादे ने अपनी लग्जरी कार से सड़क पर जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उस महिला की मौत हो गई. महिला को टक्कर मारने के बाद आरोपी वहां से भागने की कोशिश कर रहा था. लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. वारदात के वक्त आरोपी रईसजादा शराब के नशे में धुत था.
यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने इस वारदात के बारे में पीटीआई को बताया कि एक लग्जरी कार की चपेट में आने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई, वो कार शराब के नशे में धुत एक युवक चला रहा था. उसने भागने की कोशिश की. लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी की पहचान 20 वर्षीय धनुष के रूप में हुई है. उसे कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
पुलिस अधिकारी के अनुसार, मरने वाली महिला की पहचान संध्या ए एस के तौर पर हुई है. वह शनिवार को व्यस्त मैसूरु रोड पर केंगेरी टीटीएमसी (यातायात और पारगमन प्रबंधन केंद्र) के पास सड़क पार कर रही थी, तभी उसे मर्सिडीज बेंज कार ने टक्कर मार दी, जो बाद में एक बाइक से जा टकराई.
इस दुर्घटना के बाद, आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी कर दी. घायल महिला और बाइक सवार सैयद अरबाज (23) को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संध्या को मृत घोषित कर दिया गया. यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरबाज को मामूली चोटें आई हैं.
ट्रेफिक पुलिस के अधिकारी ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि आरोपी चालक के एल्कोमीटर परीक्षण से पता चला कि उसके रक्त में 177 मिलीग्राम/100 मिली अल्कोहल की मात्रा थी, जो कानूनी रूप से स्वीकार्य सीमा 30 मिलीग्राम/100 मिली से कहीं अधिक थी. छानबीन में पचा चला कि आरोपी धनुष के पिता एक निजी बस ट्रैवल्स कंपनी के मालिक हैं.
यातायात अधिकारी ने कहा कि उन्होंने केंगेरी यातायात पुलिस स्टेशन में आरोपी कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (सार्वजनिक सड़क पर लापरवाही से गाड़ी चलाना या सवारी करना), 125 ए (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








