
Bella 1: एक जंग लगा जहाज कैसे दुनिया की महाशक्तियों के बीच बन गया टकराव की वजह
AajTak
रूस और अमेरिका के बीच एक पुराने जंग लगे तेल टैंकर 'मैरिनेरा' को लेकर तनाव बढ़ गया है. अमेरिका ने अटलांटिक महासागर में इस रूसी झंडे वाले टैंकर को जब्त कर लिया है, जिसे पहले बेला 1 के नाम से जाना जाता था. रूस ने इसकी कड़ी निंदा की है और कहा है कि जहाज पर सवार सभी रूसी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा जाए.
एक पुराने जंग लगे तेल टैंकर के पीछे रूस और अमेरिका ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है. दोनों के बीच इस खाली टैंकर को लेकर तनाव काफी बढ़ गया है और रूस ने मैरिनेरा, जिसे पहले बेला 1 के नाम से जाना जाता था, को सुरक्षा देने के लिए पनडुब्बी और अपनी नौसेना को तैनात कर दिया लेकिन हफ्तों की लुका-छिपी के खेल के बाद अमेरिका ने आखिरकार तेल टैंकर को जब्त कर लिया है.
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर एक जंग लगे पुराने खाली जहाज के पीछे आखिर दो महाशक्तियां हाथ धोकर क्यों पड़ गई हैं.
अमेरिकी फोर्सेज ने बुधवार को अटलांटिक महासागर में रूसी झंडे वाले तेल टैंकर पर चढ़कर कब्जा कर लिया. पुराने और जंग लगे टैंकर को अमेरिका ने 2024 में बैन किया था. अमेरिका का कहना है कि यह जहाज उन 'शैडो फ्लीट' टैंकरों का हिस्सा था जो अवैध ईरानी तेल की ढुलाई में लगे थे.
पिछले महीने अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने इस जहाज को तब जब्त करने की कोशिश की थी, जब यह वेनेजुएला तेल लेने जा रहा था. उस दौरान जहाज पर गुयाना का झंडा लगा था. हालांकि, जहाज के क्रू ने बोर्डिंग की अनुमति देने से इनकार कर दिया और अचानक दिशा बदलते हुए अटलांटिक महासागर की ओर मुड़ गया.
इसके बाद बेला 1 के क्रू ने अमेरिकी बलों को चकमा देने के लिए जहाज के किनारे रूसी झंडा पेंट कर दिया और यह रूसी शिपिंग रजिस्टर में एक नए नाम ‘मैरिनेरा’ के नाम से दर्ज दिखाई देने लगा. जब जहाज यूरोप की तरफ बढ़ा तो रूस ने उसकी सुरक्षा के लिए एक पनडुब्बी भेजी. रूस ने अपनी नौसेना को भी तैनात कर दिया जिससे अमेरिका और रूस के बीच तनाव बढ़ गया.
सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, टैंकर को जब्त करने से पहले अमेरिका ने अपनी सेना को ब्रिटेन में तैनात किया था.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






