
BCCI Selection Committee: बीसीसीआई में निकली इस बड़े पद पर नौकरी, जानिए कौन और कैसे कर सकेंगे आवेदन?
AajTak
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में कुछ बड़े पदों पर नौकरियां निकली हैं. बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया है कि बोर्ड में अभी सेलेक्शन कमेटी में एक पद खाली है. साथ ही स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन में हेड ऑफ स्पोर्ट्स एंड मेडिसिन/एकेडमी फिजियो का पद भी खाली है. बीसीसीआई ने आवदेन करने के लिए लिंक भी शेयर किया है.
BCCI Selection Committee: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में कुछ बड़े पदों पर नौकरियां निकली हैं. इसकी जानकारी बीसीसीआई ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यह पोस्ट शेयर कर दी है. बीसीसीआई में इस समय सेलेक्शन कमेटी में एक पद खाली है, जिसके लिए उन्होंने वैकेंसी जारी की है.
बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया है कि बोर्ड में अभी सेलेक्शन कमेटी में एक पद खाली है. साथ ही स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन में हेड ऑफ स्पोर्ट्स एंड मेडिसिन/एकेडमी फिजियो का पद भी खाली है. बीसीसीआई ने आवदेन करने के लिए लिंक भी शेयर किया है.
जिस भी उम्मीदवार को आवदेन करना हो, वो बीसीसीआई की ट्विट पर क्लिक कर एप्लाई कर सकता है. भारतीय बोर्ड ने सभी पदों के लिए योग्यता और उनके दायित्वों को भी विस्तार से बताया है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 जुलाई निर्धारित की गई है.
सेलेक्टर के लिए क्या योग्यताएं चाहिए?
सेलेक्शन कमेटी में खाली एक पद के लिए आवेदन करना है, तो उसके लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? बीसीसीआई ने इसे साफ तौर पर स्पष्ट किया है. उनके मुताबिक, इस पद के लिए उम्मीदवार ने कम से कम 7 टेस्ट मैच खेले हों. या फिर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उसे कम से कम 30 मैचों का अनुभव होना चाहिए. अथवा उस उम्मीदवार ने कम से कम 10 वनडे इंटरनेशनल मैच और फर्स्ट क्लास में 20 टी20 मैच खेले हों.
🚨 NEWS 🚨 BCCI invites applications for one member of Men’s Selection Committee post. Details 🔽https://t.co/jOU7ZIwdsl

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











