
BCCI Seeks to Tecruit A New Selector: भारतीय क्रिकेट बोर्ड में निकली नेशनल सेलेक्टर की पोस्ट, जानिए कौन कर सकता है आवेदन
AajTak
भारतीय टीम ने अपने घर में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. इन सबके बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी एक पोस्ट पर भर्ती निकाली है. बीसीसीआई ने अपने बयान में साफ बताया है कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवार में क्या योग्यताएं होनी चाहिए.
BCCI Seeks to Tecruit A New Selector: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों अपने घर में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. मगर इन सबके बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी एक पोस्ट पर भर्ती निकाली है.
दरअसल, बीसीसीआई में पांच सदस्यीय नेशनल सेलेक्शन कमेटी में से एक पद पर यानी नए राष्ट्रीय सेलेक्टर के लिए आवेदन मंगाए हैं. हालांकि यह पद अभी खाली नहीं है. मगर इस भर्ती के आने से साफ हो गया है कि 5 सदस्यीय कमेटी में से किसी एक का पत्ता साफ हो सकता है.
भारतीय टीम के लिए अपना घर है अभेद्य किला... लगातार 15 सीरीज से कोई नहीं हरा सका
इस सेलेक्टर की हो सकती है विदाई
मगर सूत्रों की मानें तो पांच सदस्यीय कमेटी में से सलिल अंकोला का पत्ता कट सकता है. अंकोला पश्चिम क्षेत्र के चयनकर्ता हैं, जो मुंबई से दूसरे उम्मीदवार हैं. उनके बारे में कई वेबसाइट्स ने पहले भी कई बार लिखा है.
बता दें कि अंकोला के बाद मुंबई से दूसरे उम्मीदवार पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर हैं. जो इस समय बीसीसीआई में चीफ सेलेक्टर हैं. यही वजह भी है कि अंकोला का समय खत्म हो सकता है. साथ ही इस बार अंकोला की जगह चयन समिति में बिना प्रतिनिधित्व वाला नॉर्थ जोन का एक पूर्व क्रिकेटर आ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











