
BBC Documentary LIVE: DU में बढ़ा विवाद, डॉक्यूमेंट्री देखने के दौरान हिरासत में लिए गए 24 स्टूडेंट्स
AajTak
BBC Documentary Controversy: पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से शुरू हुआ विवाद देशभर में फैलता नजर आ रहा है. जामिया, दिल्ली यूनिवर्सिटी, पंजाब यूनिवर्सिटी, हैदराबाद यूनिवर्सिटी समेत कई राज्यों की यूनिवर्सिटीज में छात्र और पुलिस आमने-सामने है.
BBC Documentary Controversy LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर देशभर में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा. दिल्ली, कोलकाता, केरल, पंजाब समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर छात्रों के दो गुट आमने-सामने हैं. एक तरफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) विंग के छात्र बीसीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का विरोध कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) विंग के छात्र इसकी स्क्रीनिंग करवाना चाहते हैं. सिलसेवाल जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद, पढ़ें लाइव अपडेट्स
DU के 24 छात्र हिरासत में लिए गए दिल्ली यूनिवर्सिटी में अब BBC डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. दिल्ली पुलिस ने अब तक 24 छात्रों को हिरासत में ले लिया है. कुछ छात्र कैंपस के अंदर जाकर स्क्रीनिंग की कोशिश कर रहे थे जिन्हें दिल्ली पुलिस ने बाहर निकाल दिया है.
कई छात्रों को आर्ट्स फैकल्टी के बाहर से हिरासत में ले लिया गया है जिसके बाद छात्र 'दिल्ली पुलिस गो बैक' के नारे लगा रहे हैं. छात्र संघ NSUI ने कहा है कि दिल्ली पुलिस से शांतिपूर्ण तरीके से डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग आयोजित करने की छूट देने की मांग कर रहे हैं. छात्र हर हाल में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करना चाहते हैं.
अंबेडकर यूनिवर्सिटी में भी हुआ बवाल शुक्रवार की दोपहर अंबेडकर यूनिवर्सिटी के कैंपस में भी जमकर बवाल हुआ. BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर ABVP और लेफ्ट विंग के छात्र आमने-सामने आ गए. एक दूसरे के खिलाफ दोनों छात्र गुटों ने जमकर नारेबाजी भी की. इस दौरान यूनिवर्सिटी प्रशासन के सिक्योरिटी गार्ड मौजूद थे. कैंपस के मेन गेट को बंद कर दिया गया था. आई-कार्ड दिखाने पर भी कुछ छात्र अंदर नहीं जा पा रहे थे. कैंपस के मेन गेट के बाहर कुछ पुलिस वाले मौजूद थे. कुछ देर के लिए इलाके के DCP भी कैंपस के अंदर गए और उन्होंने कहा कि हालात सामान्य हैं. वह अपने इलाके के कॉलेजों का दौरा कर रहे हैं और वहां के प्रशासन से मिल रहे हैं.
बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर कैसे शुरू हुआ विवाद? जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में बीते मंगलवार (24 जनवरी 2023) को पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई. छात्रों का आरोप है कि स्क्रीनिंग के दौरान कैंपल की बिजली काट दी गई और इंटरनेट बंद कर दिया गया.दावा यह भी किया गया कि कुछ छात्रों ने स्क्रीनिंग में शामिल स्टूडेंट्स पर पथराव भी किया. विवाद हुआ तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्क्रीनिंग रद्द कर दी. साथ ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस मामले पर कहा कि ऐसे किसी आयोजन की परमिशन नहीं ली गई थी और इस तरह की 'अनधिकृत गतिविधि' यूनिवर्सिटी परिसर की शांति और सद्भाव को बिगाड़ सकती है.
इसके बाद जेएनयू स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन समेत अन्य संगठनों के छात्रों ने एबीवीपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी. AISA जेएनयू अध्यक्ष कासिम ने कहा कि बीबीसी की स्क्रीनिंग के दौरान ABVP के गुंडों ने छात्रों पर पथराव किया. यह गुंडागर्दी है. जेएनयू छात्रसंघ ने गंगा ढाबा से चंद्रभागा हॉस्टल तक मार्च भी निकाला.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







