
BB OTT होस्ट कर करण जौहर ने की गलती! फैंस से कंटेस्टेंट्स तक सबने लिया निशाने पर
AajTak
शायद ही कोई करण को फिर से बिग बॉस को होस्ट करते देखना चाहे. मस्ती मजाक और हमेशा हंसने वाले करण कॉफी विद करण होस्ट करते ही अच्छे लगते हैं. कहना गलत नहीं होगा कि करण ने बीबी ओटीटी की होस्टिंग लेकर खुद ही अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली. फैंस को इस बात की राहत है कि करण का ये शो बस 6 हफ्तों का है.
बॉलीवुड डायरेक्टर, प्रोड्यूसर करण जौहर की सफल फिल्मी पारी जारी है. उन्होंने टीवी पर कई रियलिटी शोज को जज किया. यहां भी करण जौहर सुपरहिट रहे. लेकिन देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी की होस्टिंग करने का फैसला लेकर लगता है करण जौहर ने गलती कर दी. कोई भी कंटेस्टेंट्स उनकी बेइज्जती करके चला जाता है. कोई भी उनसे आसानी से पंगा ले बैठता है, बहसबाजी करने लगता है. ऐसे में करण जौहर की बतौर होस्ट साख पर भी सवाल उठता है.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











