
BB OTT: फाइनेंशियल क्राइसिस की वजह से शो में शामिल हुईं रिद्धिमा पंडित? एक्ट्रेस ने खोला राज
AajTak
रिद्धिमा ने कहा, "शो में जाने की वजह कभी भी फाइनेंशियल प्रेशर नहीं था. मैं जिस वजह से बिग बॉस ओटीटी कर रही हूं वो है विजिबिलिटी. मैं अपनी ऑडियंस से दूर नहीं रहना चाहती हूं. लोग बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं और मैं देख सकती हूं कि मुझे स्क्रीन पर दोबारा देखने के लिए फैंस काफी खुश भी हैं.
बिग बॉस ओटीटी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. शो की बीते दिन धमाकेदार शुरुआत हुई. करण जौहर संग मलाइका अरोड़ा ने भी कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती की. बिग बॉस ओटीटी में इस बार टीवी की दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने भी एंट्री की है. रिद्धिमा की शो में एंट्री पर ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वो फाइनेंशियल क्राइसिस की वजह से शो में एंट्री कर रही हैं. इन बातों में कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा खुद रिद्धिमा ने अपने एक इंटरव्यू में किया है. Etimes को दिए अपने एक इंटरव्यू में रिद्धिमा पंडित ने कहा कि वो किसी फाइनेंशियल समस्या की वजह से शो में नहीं जा रही हैं, बल्कि ऑडियंस के बीच अपनी विजिबिलिटी को बढ़ाने के लिए जा रही हैं. रिद्धिमा ने कहा नि उन्हें पैसों के बारे में ज्यादा सोचना नहीं पड़ता है, क्योंकि उनके पिता काफी सपोर्टिव हैं.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











