
Barmer: रेप के बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देता था आरोपी, परेशान छात्रा ने किया सुसाइड
AajTak
Rajasthan News: बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग छात्रा ने पानी की टंकी में छलांग लगाकर सुसाइड है. छात्रा के पिता ने रेप और ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है.
Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक युवक के फोन कॉल और ब्लैकमेल किए जाने से तंग आकर 10वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया है. आरोप के मुताबिक आरोपी ने छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना वीडियो बना लिया था. इसके बाद से ही आरोपी नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था. छात्रा ने पानी के टंकी में कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना बाड़मेर सदर थाना क्षेत्र की है.
जानकारी के मुताबिक छात्रा के पानी के के टंकी में कूदने की सूचना जैसे ही उसके परिजनों को मिली, उसे निकालकर अचेतावस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया.
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया है कि 16 साल की बेटी 10वीं की छात्रा थी. बायतु थाना क्षेत्र के लापला निवासी शिव पुत्र केसाराम पिछले 1 साल से कॉल और मैसेज कर परेशान कर रहा था.
आरोप है कि शिव नाबालिग को अश्लील फोटो भेजता था और अश्लील बातें करने के लिए दबाव बना रहा था. जिससे नाबालिग उदास रहने लगी. जब परिजनों ने उससे उदासी का कारण पूछा तो उसने बताया कि एक माह पूर्व वह स्कूल से घर आ रही थी. इसी दौरान शिव पुत्र केसाराम ने उसका पीछा किया. उसे जबरदस्ती पकड़कर झाड़ियों में ले गया और रेप कर फोटो ले लिया, वीडियो भी बनाए.
आरोप है कि इसके बाद से शिव छात्रा को अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अश्लील बातें करने के लिए दबाव बना रहा था. मृतका के पिता की ओर से दी गई तहरीर में सुसाइड के दिन भी आरोपी की ओर से मैसेज किए जाने का जिक्र है. पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
महिला थानाधिकारी राम प्रताप सिंह ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में 16 साल की किशोरी के सुसाइड के मामले में उसके पिता ने रेप और प्रताड़ित करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है. पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










