
Bareilly में लव जिहाद! अंकित बनकर मंदिर में की शादी, फिर धर्म परिवर्तन के लिए बनाने लगा दबाव
AajTak
UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में मुस्लिम समुदाय के युवक पर आरोप है कि उसने धर्म छुपाकर एक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसने मंदिर में जाकर उससे शादी भी की.
UP News: योगी सरकार 2.0 में भी लव जिहाद का मामला सामने आया है. ताजा मामला बरेली का है, जहां एक मुस्लिम समुदाय के युवक पर आरोप है कि उसने धर्म छुपाकर एक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर मंदिर में जाकर उससे शादी भी की. युवती ने युवक पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाए जाने का भी आरोप लगाया है. आरोपी युवक एक प्राइवेट में बैंक में काम करता है.
शादी के बाद जब युवती को लड़के के दोस्तों से पता चला कि वह हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम समुदाय से तालुक रखता है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. जब युवती ने इसकी शिकायत अपने पति से की कि उसने उससे झूठ क्यों बोला कि वह हिंदू है? इस पर अंकित बने रफत खान ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. फिर रफत युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा. जब पानी सिर के ऊपर गुजरने लगा तो महिला ने इसका विरोध शुरू कर दिया.
पीड़ित युवती ने मंगलवार को मामले की शिकायत एसएसपी ऑफिस में की. युवती का आरोप है कि बैंक कर्मी रफत खान ने धोखा देने की नीयत से अंकित बनकर अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर मंदिर में ले जाकर झूठमूठ की उससे शादी कर ली जबकि ऐसी शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के अंतर्गत होती है.
'हाथ में कलावा, मंदिर भी था जाता...'
पीड़ित युवती ने बताया कि रफत उर्फ अंकित एक निजी में जॉब करता है. वो हाथ में कलावा बांधता और मंदिर में भी जाता था. उसे लगा कि वो हिंदू ही है. इसके बाद वह मंदिर में उसे अपने साथ ले गया और फिर उसकी भगवान के सामने मांग भर दी और उससे जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया. इस दौरान युवक हिंदुओं की तरह पूजा पाठ करता रहा.
शादी के बाद युवती महानगर कॉलोनी में जालसाज युवक के साथ किराए के मकान में रहने लगी. जहां युवक की पोल खुलने पर उसने अपनी पत्नी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया लेकिन वह किसी भी कीमत पर अपना धर्म नहीं बदलना चाहती थी. युवती का कहना है कि जब उसने धर्म परिवर्तन करने से इनकार कर दिया तो उसे ट्रक के आगे फेंक दिया, जिससे उसके शरीर पर कई जगहों पर चोटें भी आईं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










