
Bareilly: महिलाओं ने पहने हैं असली या नकली गहने... दूर से पहचान कर ही करते थे स्नैचिंग
AajTak
लुटेरों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वो अपने इस काम में इतने माहिर हो चुके थे कि दूर से ही देख कर पता लगा लेते थे कि लोगों ने सोने की चेन असली पहनी है या नकली. कन्फर्म होने के बाद ही लोगों के गले से चेन छीन कर या कान के कुंडल लेकर के भागते थे.
उत्तर प्रदेश के बरेली के चेन स्नेचिंग की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है. बाइक सावर स्नेचर सुनसान जगह पर मॉर्निग वॉक कर रहे बुजुर्गों और महिलाओं को अपना निशाना बना रहे हैं. पुलिस ने तीन लुटरे गिरफ्तार किए हैं. इनके पास से पुलिस ने लूट का सामान और वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को बरामद किया है.
पूछताछ में लुटेरों ने पुलिस को बताया कि वो अपने इस काम में इतने माहिर हो चुके थे कि दूर से ही देख कर पता लगा लेते थे कि लोगों ने सोने की असली चेन पहनी है या नकली. कन्फर्म होने के बाद ही लोगों के गले से चेन छीन कर या कान के कुंडल लेकर के भागते थे. जांच में पता चला कि इन लुटेरों को ऊपर पहले से ही 7 से 8 केस दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है.
बरेली एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि 9 अगस्त 2022 थाना बारादरी में एक तहरीर आई थी कि वह सुबह टहलने जा रहे थे, इस दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली और फरार हो गए. मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने इसके खुलासे के लिए कई टीमें बनाई. सभी टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर काम कर रही थीं. 24 घंटे के अंदर थाना बारादरी की टीम ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया और तीन स्नैचरों को पकड़ लिया.
इनके पास से लूटी हुई सोने की चेन बरामद की और लूट की वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद किया. इस गैंग के दो सदस्य शेर सिंह और शेरा थाना कैंट का रहने वाले हैं जो फिलहाल फरार है. उन्हें पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. ये लोग अलग-अलग थाना क्षेत्रों में निकलते थे सुनसान इलाकों में महिला और बुजुर्गों को अपना टारगेट बनाते थे.
पुलिस ने बताया कि आमिर और अरसान नाम के लुटरों पर पहले से कई केस दर्ज हैं. जनपद में कितनी घटनाएं हुई हैं इसे लेकर डीसीआर के तहत पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने शिव कुमार पुत्र रमेश निवासी महेशपुर थाना बिथरी चैनपुर, आमिर पुत्र नासिर बारादरी क्षेत्र में रहने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सुनील राठी चौकी प्रभारी जोगी नवादा थाना बारादरी हेड कांस्टेबल परमानंद मुकेश कुमार, धीरेंद्र दागी ,कपिल कुमार, विश्वाभाषा सिंह ने मिलकर इन आरोपियों को पकड़ा.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







