
Bareilly: तीन लोगों पर आईटी एक्ट में FIR, सोशल मीडिया पर किया था भड़काऊ पोस्ट
AajTak
बरेली पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान वाली पोस्ट डाल रहे तीन लोगों पर आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है. पुलिस वीडियो और फोटो से आरोपियों की पहचान कर रही है.
बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. दबंगों ने कहीं रंग डालकर माहौल खराब करने का प्रयास किया तो कहीं अराजक तत्वों ने होली खेलकर घर लौट रहे लोगों के साथ मारपीट की. पुलिस वीडियो और फोटो से आरोपियों की पहचान कर रही है.
बहेड़ी में होली के दिन जुलूस में जा रहे लोगों ने धार्मिक स्थल और वहां के मुतवल्ली पर रंग डालकर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया. इसके बाद मुतवल्ली पक्ष के लोगों ने नैनीताल मार्ग पर प्रदर्शन किया. इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीरों के साथ मारपीट की गई. विरोध करने पर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया.
भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. बहेड़ी में हुए बवाल के बाद दोनों पक्षों के 200 से अधिक लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई. इसमें कुछ लोगों को नामजद किया गया. आरोपी फरार हैं. पुलिस घटना के दौरान बनाए गए वीडियो और फोटो से आरोपियों की पहचान कर रही है.
इस दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस खुराफातियों पर नजर रख रही है. कुछ लोग सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों के जरिए भड़काऊ बयान वाली पोस्ट डाल रहे है. पुलिस ने ऐसे तीन आरोपी नदीम, एजाज और जीशान अंसारी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है.
एसएसपी बरेली रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस वीडियो फुटेज से अराजक तत्वों की पहचान कर रही है. इस मामले में जल्द ही अराजक तत्वों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










