
Bareilly: ड्राइवर को आई नींद, डिवाइडर से टकराई एंबुलेंस, हादसे में 7 लोगों की मौत
AajTak
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक एंबुलेंस मंगलवार सुबह कंटेनर से टकरा गई. इस हादसे में एंबुलेंस में सवार सात लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि एंबुलेंस ड्राइवर को नींद आ गई थी, जिस वजह से हादसा हुआ.
उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. एंबुलेंस ड्राइवर को नींद आने की वजह से हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि राममूर्ति अस्पताल की एंबुलेंस मंगलवार सुबह डिवाइडर से टकरा गई. एंबुलेंस दिल्ली से बरेली के लिए आ रही थी. हादसे में एंबुलेंस में सवार 7 लोगों की मौत हो गई. घटना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की है.
अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने के बाद एंबुलेंस डिवाइडर पार करके दूसरी साइड में जा रही कंटेनर से टकरा गई. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं. सभी मृतक पीलीभीत के बताए जा रहे हैं. पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मृतकों के शवों को कब्जे में लिया जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










