
Bangladesh की शिक्षा मंत्री बोलीं- अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा कर सांप्रदायिक हिंसा टाल सकता है भारत
AajTak
बांग्लादेशी शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि अल्पसंख्यकों को बहुसंख्यकों के प्रभाव से बचाकर तनाव और सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं को टाला जा सकता है. भारतीय क्षेत्र के किसी भी हिस्से में एक अलग भाषा या संस्कृति वाले अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा कर उन्हें बचाया जा सकता है.
बांग्लादेश की शिक्षा मंत्री ने भारत को अल्पसंख्यकों के हितों को लेकर नसीहत दी है. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची शिक्षा मंत्री ने भारत में अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने की अपील की.
बांग्लादेश की शिक्षा मंत्री दीपू मोनी ने इंडिया फाउंडेशन के इंडिया आइडियाज कॉन्क्लेव में 'इंडिया2047' नामक सत्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय क्षेत्र के किसी भी हिस्से में एक अलग भाषा या संस्कृति वाले अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा कर उन्हें बचाया जा सकता है.
बांग्लादेशी शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि अल्पसंख्यकों को बहुसंख्यकों के प्रभाव से बचाकर तनाव और सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं को टाला जा सकता है. यह नियम सभी देशों पर लागू होते हैं. उन्होंने कहा कि धर्म की स्वतंत्रता और धार्मिक मामलों के प्रबंधन की स्वतंत्रता पर संविधान के प्रावधानों को निष्पक्ष रूप से लागू करके सांप्रदायिक सद्भाव और शांति कायम हो सकती है.
सामाजिक ढांचे ने कमजोर वर्ग को वंचित किया
अपने संबोधन के दौरान दीपू मोनी ने कहा कि भारत के सामाजिक ढांचे ने न केवल कमजोर वर्गों को वंचित किया, बल्कि विभाजनकारी नीतियों और दृष्टिकोणों को बढ़ने में मदद की. वंचित लोगों की गरिमा की रक्षा करने और उन्हें शोषण से बचाने से वे समाज में एक नई ताकत के रूप में उभर सकते हैं. वे भी प्रगति में समान भागीदार बन सकते हैं.
संविधान के संस्थापक सदस्यों का सपना साकार करना होगा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










