
Bangalore Stampede Chinnaswamy Stadium: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 की मौत, 22 साल में 21 भगदड़ में गई करीब 1500 की जान, ये हैं देश के सबसे बड़े हादसे
AajTak
Stampede In Bangalore: RCB की पहली IPL जीत पर बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित विजय जुलूस में भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. यह हादसा देश में भीड़ से जुड़ी हालिया कई घटनाओं में एक और दुखद उदाहरण बन गया.
Stampede In Bangalore Chinnaswamy Stadium: IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत का जश्न बुधवार को एक हादसे में बदल गया. बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाली RCB की विक्ट्री परेड से पहले भगदड़ मच गई. भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 50 लोग घायल हो गए. इस साल 2025 में मंदिरों, रेलवे स्टेशन और महाकुंभ में भगदड़ में 50 से अधिक लोगों की जान गई है. देश में साल 2003 से लेकर अब तक 21 भगदड़ में 1436 लोगों की जानें गई हैं, जबकि हजारों लोग घायल हुए. आइए एक नजर डालते हैं 22 साल में हुए ऐसे बड़े हादसों पर...
महाकुंभ के दौरान संगम क्षेत्र में भगदड़ महाकुंभ के दौरान 29 जनवरी को संगम क्षेत्र में भगदड़ मच गई, जब मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर लाखों तीर्थयात्री पवित्र स्नान के लिए जगह पाने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे. इस भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हो गए.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर भगदड़ मच गई. इसमें 18 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए, जिनमें से ज्यादातर प्रयागराज के महाकुंभ में शामिल होने जा रहे थे.
देश में हाल के वर्षों में हुई कुछ त्रासदियां
* 3 मई, 2025: गोवा के शिरगाओ गांव में श्री लैराई देवी मंदिर के वार्षिक उत्सव के दौरान तड़के मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई और करीब 100 लोग घायल हो गए.
* 8 जनवरी, 2025: तिरुमाला हिल्स में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए टिकट लेने के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच हुई धक्का-मुक्की में कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










