
Baltimore Bridge से टकराया जहाज, देखते ही देखते नदी में समा गया पुल, बह गईं कारें और लोग, Video
AajTak
दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें जहाज को पुल से टकराते हुए देखा जा सकता है. टक्कर के बाद जहाज में आग लग जाती है और 'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' देखते ही देखते नदी में समा जाता है. इस ब्रिज की लंबाई 3 किमी (1.6 मील) बताई जा रही है.
अमेरिका के बाल्टीमोर में मंगलवार तड़के कंटेनर लदा पानी का एक बड़ा जहाज 'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' से टकरा गया. टक्कर के बाद पुल का एक बड़ा हिस्सा टूटकर पानी में समा गया. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि दुर्घटना के वक्त कई गाड़ियां और लोग पुल पर मौजूद थे. कई कारों और लोगों को पानी में देखा गया. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि बाल्टीमोर फायर डिपार्टमेंट ने पुल के ढहने से बड़े पैमाने पर जानमाल की क्षति होने की आशंका जताई है. नदी में बचाव अभियान चलाया जा रहा है. पेटाप्सको नदी के ऊपर बने इस पुल का निर्माण 1977 में हुआ था.
Ship collides with a bridge, and the whole bridge collapses totally in Baltimore, USA. Mass casualty as many cars and people in water. Hope most of them are rescued. Terrible infrastructure. 😳pic.twitter.com/yT0vu5tJMv
यह ब्रिज फ्रांसिस स्कॉट को समर्पित है, जिन्होंने अमेरिका का राष्ट्रगान लिखा है. कार्गो शिप की लंबाई 948 फीट बताई जा रही है. टक्कर के बाद जहाज भी डूब गया. दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें जहाज को पुल से टकराते हुए देखा जा सकता है. टक्कर के बाद जहाज में आग लग जाती है और 'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' का एक हिस्सा देखते ही देखते नदी में समा जाता है. इस ब्रिज की लंबाई 3 किमी (1.6 मील) बताई जा रही है. दाली नाम के जहाज पर सिंगापुर का ध्वज लगा था. जहाज ग्रेस ओशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की बताई जा रही है, जिसका मैनेजमेंट सिनर्जी मरीन ग्रुप के पास था.
यह जहाज श्रीलंका जा रहा था. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे के वक्त पुल पर कितने लोग और वाहन मौजूद थे. मैरीलैंड ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी के मुताबिक ब्रिज पर हादसे के बाद सभी लेन बंद कर दी गई हैं और ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








