
Bakra Eid 2025: 'तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाएं...', करीबियों को ये संदेश भेजकर कहें ईद मुबारक
AajTak
Bakra Eid 2025 Date & Wishes: बकरीद का त्योहार न सिर्फ बलिदान का प्रतीक है, बल्कि यह हमें दया, उदारता, एकता और सच्चाई का पाठ भी पढ़ाता है. लोग इस अवसर पर व्हॉट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संदेश, तस्वीरें और कोट्स शेयर करते हैं. ये संदेश न केवल खुशियां बांटते हैं, बल्कि लोगों को आपसी भाईचारे और धार्मिक मूल्यों की याद दिलाते हैं.
Bakra Eid 2025: ईद-उल-अजहा इस्लाम के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है, जो पैगंबर इब्राहिम की उस कहानी को याद करता है, जब उन्होंने अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे की क़ुरबानी देने की इच्छा दिखाई थी. अल्लाह ने उनकी इबादत को देखकर उनके बेटे की जगह एक मेमने की कुरबानी करवाई. यह त्योहार इस्लामिक कैलेंडर के 12वें महीने धुल हिज्ज की दसवीं तारीख को मनाया जाता है.
Bakra Eid 2025 Date: बकरीद 6 या 7 जून को? भारत में बकरीद का त्योहार सऊदी अरब में 12 महीने का पहला चांद दिखने के बाद ही तय होता है. इस बार धुल हिज्ज महीने का चांद 27 मई को सऊदी अरब में दिखाई पड़ा था, जिसके अनुसार सऊदी अरब में 6 जून और भारत में 7 जून की शाम से 8 जून की शाम तक ईद उल अजहा यानी की बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा. यह पर्व पैगंबर इब्राहिम की अल्लाह के प्रति अटूट इबादत और बलिदान की भावना को याद करता है.
बकरीद का त्योहार न सिर्फ बलिदान का प्रतीक है, बल्कि यह हमें दया, उदारता, एकता और सच्चाई का पाठ भी पढ़ाता है. लोग इस अवसर पर व्हॉट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संदेश, तस्वीरें और कोट्स शेयर करते हैं. ये संदेश न केवल खुशियां बांटते हैं, बल्कि लोगों को आपसी भाईचारे और धार्मिक मूल्यों की याद दिलाते हैं.
दोस्तों और परिवार के लिए खास बधाई संदेश-
अल्लाह आपकी कुरबानी को कबूल करे. आपके जीवन को खुशियों, शांति और समृद्धि से भर दे. बकरीद की ढेर सारी शुभकामनाएं.
आज के दिन क्या घटा छाई है, चारों और खुशियों की क्या फिजा छाई है, हर कोई कर रहा है सजदा खुदा को, तुम भी करलो बंदगी आज ईद आई है. ईद अल-अजहा मुबारक!

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








