
Babil Khan ने शेयर की इरफान-टॉम हैंक्स की फोटोज, बोले- लेगेसी को पूरा करना है
AajTak
इन तस्वीरों में इरफान, हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम हैंक्स के साथ मस्ती करते और फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं. उनके साथ कुछ अन्य स्टार्स भी हैं. बाबिल ने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मुझे बहुत जबरदस्त लेगेसी को पूरा करना है.' ऐसे में बाबिल खान के दोस्त उन्हें मोटीवेट कर रहे हैं. उनके एक दोस्त ने कमेंट किया, 'तुम समय आने पर अपनी खुद ही लेगेसी बनाओगे.'
बाबिल खान अक्सर अपने पिता इरफान की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. पिता के दुनिया से जाने के बाद से बाबिल खान अपनी फीलिंग्स को लेकर सोशल मीडिया पर खुलकर बात करते आए हैं. पिता इरफान की याद आने पर वह उनकी पुरानी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कोई ना कोई सुनाते हैं. अब बाबिल ने इरफान की टॉम हैंक्स के साथ फोटोज को शेयर किया है.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










