
Babar Azam Virat Kohli: बाबर आजम ने फिर विराट कोहली को पछाड़ा, मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर रच दिया इतिहास
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने कराची में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी हराया है. मैच में कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने बल्ले से धमाल मचा दिया. दोंनों ने मिलकर एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जबकि बाबर ने एक बार फिर इस रिकॉर्ड के मामले में कोहली को पछाड़ा है....
Babar Azam Virat Kohli: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने ही घर में इंग्लैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में 10 विकेट से करारी शिकस्त दी है. इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. मैच में कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर बैटर मोहम्मद रिजवान ने बल्ले से धमाल मचा दिया.
मैच में इंग्लैंड टीम ने 200 रनों का टारगेट दिया था. जवाब में पाकिस्तान टीम ने बगैर कोई विकेट गंवाए 19.3 ओवर में ही 203 रन बनाकर मैच जीत लिया. इसी के साथ बाबर और रिजवान ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
बाबर-रिजवान ने बनाया महारिकॉर्ड
बाबर और रिजवान ने टारगेट चेज करते हुए टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप की है. साथ ही टी20 इंटरनेशनल में पहली बार किसी ओपनिंग जोड़ी ने 200 या उससे ज्यादा रनों का टारगेट चेज किया है.
इस मामले में बाबर-रिजवान ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इन दोनों कीवी ओपनर्स ने नाबाद 171 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी.
चेज करते हुए हाइएस्ट ओपनिंग पार्टनरशिप

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












