
B1.617.2 स्ट्रेन पर भी कारगर है वैक्सीन, स्टडी में दावा- अस्पताल में भर्ती होने की संभावना कम
AajTak
वैक्सीन का असर कोरोना के अलग-अलग म्यूटेंट पर होता है, वैक्सीनेशन के बाद अगर कोई मरीज़ कोविड पॉजिटिव भी होता है तो अस्पताल जाने या आईसीयू तक जाने की संभावना काफी कम है.
कोरोना के अलग-अलग म्यूटेंट के खतरे के बीच एक राहत की खबर सामने आई है. वैक्सीन का असर कोरोना के अलग-अलग म्यूटेंट पर होता है, वैक्सीनेशन के बाद अगर कोई मरीज़ कोविड पॉजिटिव भी होता है तो अस्पताल जाने या आईसीयू तक जाने की संभावना काफी कम है. दिल्ली के अपोलो अस्पताल द्वारा वैक्सीन को लेकर एक स्टडी की गई है, जिसमें ये दावा किया गया है. अपोलो अस्पताल ने 69 हेल्थकेयर वर्कर पर ये स्टडी की, जो वैक्सीन लगवाने के बाद भी कोविड की चपेट में आ गए थे. कुल केस में से 48 फीसदी मामलों में B1.617.2 का वैरिएंट मिला. स्टडी में पाया गया है कि वैक्सीनेशन से किसी भी व्यक्ति को गंभीर खतरा काफी कम होता है, जो ये सिद्ध करता है कि वैक्सीन हर मोर्चे पर काम कर रही है. अपोलो अस्पताल द्वारा की गई स्टडी में दावा किया गया है कि जिन लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है, उनमें से सिर्फ 0.06 फीसदी ऐसे लोग हैं जिन्हें फिर से वायरस हुआ है. इनमें भी अस्पताल जाने का चांस काफी कम रहता है, यानी वैक्सीन आपको वायरस से लड़ने की ताकत देती है. कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट पर कारगर वैक्सीन अपोलो अस्पताल द्वारा जारी की गई स्टडी में दावा किया गया है कि B1.617.2 स्ट्रेन जो भारत में तबाही मचा रहा है, उसपर भी वैक्सीन काम कर रही है. क्योंकि इस स्ट्रेन की चपेट में आने वाले लोगों को भी अस्पताल में भर्ती होने की ज़रूरत ना के बराबर पड़ी है. इसी स्ट्रेन को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता का विषय बताया था. ऐसे में अब स्टडी के आधार पर अपील की गई है कि लोगों को बेझिझक वैक्सीन लगवानी चाहिए. गौरतलब है कि वैक्सीन को लेकर अभी भी कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं, ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन के प्रति अंधविश्वास का भाव दिख रहा है. लेकिन वैज्ञानिकों और डॉक्टरों द्वारा लगातार लोगों से वैक्सीन लेने की अपील की जा रही है. अब स्टडी के नतीजे भी वैक्सीन के काम करने की गवाही दे रहे हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










