
B.Tech स्टूडेंट की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, पिता को मैसेज आया- 'गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा...'
AajTak
MP News: राजधानी भोपाल में रेलवे ट्रैक पर B.Tech स्टूडेंट का शव मिलने सनसनी मची गई है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि स्टूडेंट के नाम से बनी इंस्टाग्राम आईडी से उसके पिता और दोस्तों के वाट्सऐप पर स्क्रीनशॉट आया. स्क्रीनशॉट पर स्टूडेंट की फोटो है. इस पर लिखा है- 'गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा.' इसको लेकर अब कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रेलवे ट्रैक पर एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. मौके से पुलिस को मृतक की स्कूटी और मोबाइल भी मिला है. साथ ही मृतक की इंस्टाग्राम आईडी का एक स्क्रीनशॉट उसके दोस्तों और परिजनों के वॉट्सऐप पर आया, जिस पर लिखा है- 'गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा.' इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं. पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है.
पुलिस ने बताया कि सिवनी मालवा निवासी निशांक राठौर (20) पुत्र उमाशंकर राठौर भोपाल के ओरिएंटल कॉलेज में B.Tech पांचवें सेमेस्टर का स्टूडेंट था. रविवार रात उसका शव भोपाल-नर्मदापुरम रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. वहीं, मृतक के नजदीक ही उसकी स्कूटी और मोबाइल रखे थे.
पुलिस ने प्रारंभिक पड़ताल के बाद मृतक छात्र के परिजनों को इस मामले की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के अस्पताल भेजा है. अब मौत के कारणों को जानने के लिए पीएम रिपेार्ट का इंतजार किया जा रहा है.
उधर, परिजनों और दोस्तों का कहना है कि रात में उनके वॉट्सऐप पर निशांक की इंस्टाग्राम आईडी का एक स्क्रीनशॉट आया था. स्क्रीनशॉट पर स्टूडेंट की फोटो है और उस पर लिखा है, 'गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा...' अब इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










